नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) ने योग्य टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले स्थानीय निवासियों के सफर को आसान और झंझट-मुक्त बनाने के लिए अपने आधिकारिक 'राजमार्गयात्रा' (RajmargYatra) एप पर एक नया डिजिटल लोकल पास फीचर लॉन्च किया है। अब पात्र स्थानीय निवासी इस एप के जरिए पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे टोल प्लाजा पर जाकर आवेदन करने या कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फिलहाल, इस सुविधा की शुरुआत दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से की गई है। और आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से इसे अन्य स्थानों पर भी लागू किया जाएगा।