फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें डिटेल्स

Tue, 01 Apr 2025 03:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को अब जेब और ढीली करनी होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडियाने देशभर में टोल दरों में औसतन 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
1 of 6
Yamuna Expressway - फोटो : Facebook/Yamuna Expressway
अब राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) और एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए जेब और ढीली करनी होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) ने देशभर में टोल दरों में औसतन 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

यह भी पढ़ें - EV: नितिन गडकरी का एलान - लिथियम बैटरी की कीमतों में गिरावट से ईवी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार
1 अप्रैल से नई दरें लागू
एनएचएआई द्वारा बढ़ाए गए टोल शुल्क की नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं। परिवहन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हर साल अप्रैल में टोल दरों में बदलाव किया जाता है, जो थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर से जुड़ा होता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो लाइसेंस हो सकता है निलंबित, एक अप्रैल से सख्त हो रहे हैं नियम
विज्ञापन

3 of 6
Delhi Mumbai Expressway - फोटो : X/@nitin_gadkari
हर हाईवे पर अलग-अलग टोल बढ़ोतरी
एनएचएआई हर हाईवे और एक्सप्रेसवे के लिए अलग-अलग टोल दरों में संशोधन करता है। इस बार भी देशभर में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग दरों से बढ़ोतरी की गई है। 

यह भी पढ़ें - Renault-Nissan: रेनो समूह निसान की भारतीय यूनिट RNAIPL में पूरी हिस्सेदारी खरीदेगा, जानें क्या होगा असर 

4 of 6
Delhi Mumbai Expressway - फोटो : X/@nitin_gadkari
855 टोल प्लाजा पर लागू होगी नई दरें
देशभर में कुल 855 टोल प्लाजा हैं, जहां से टोल वसूला जाता है। इनमें से 675 टोल प्लाजा सरकार द्वारा संचालित होते हैं, जबकि 180 टोल प्लाजा निजी कंपनियों द्वारा संचालित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां
विज्ञापन

5 of 6
Delhi Meerut Expressway - फोटो : PTI
नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर फीस प्लाजा (उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा) हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रह का निर्धारण) नियम, 2008 के अनुसार उपयोगकर्ता शुल्क लगाया जाता है। इनमें से लगभग 675 सार्वजनिक वित्त पोषित शुल्क प्लाजा हैं और 180 रियायतकर्ता द्वारा संचालित टोल प्लाजा हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 MG Astor: भारत में लॉन्च हुई 2025 एमजी एस्टर एसयूवी, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dwarka Expressway - फोटो : PTI
दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-जयपुर जैसे हाईवे पर असर
नई टोल दरों का असर कई अहम हाईवे और एक्सप्रेसवे पर देखने को मिलेगा। जिनमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे शामिल हैं। इन रूटों पर सफर करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा टोल देना होगा।

यह भी पढ़ें - Helmets: नितिन गडकरी ने हर दोपहिया वाहन के साथ दो ISI मार्क हेलमेट अनिवार्य करने का रखा प्रस्ताव, जानें डिटेल्स
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें