फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की नई ग्रैंड i10 आएगी नए 1.2 लीटर BS-6 डीजल इंजन के साथ

Wed, 19 Jun 2019 05:21 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Hyundai grand i10
हुंडई मोटर इंडिया इन दिनों अपनी नेक्स्ट जेन ग्रैंड आई 10 को लांच करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनें 1.2 लीटर U2डीजल इंजन को अपग्रेड करने जा रही है। फिलहाल इस इंजन को कंपनी अपनी ग्रैंड i10 और एक्सेंट में इस्तेमाल करती है। लेकिन एक तरफ जहां दूसरी कार निर्माता कंपनियां डीजल इंजन को अपग्रेड करने से पीछे हट रही हैं वही हुंडई इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहती है। और इसलिए कंपनी ने अपने 1.2 लीटर U2 डीजल इंजन को BS-6 में अपग्रेड करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

भारत में BS-6 एमीशन स्टैंडर्ड्स अगले साल अप्रैल से लागू होंगे

2 of 3
Hyundai Grand i10 facelift - फोटो : Google
भारत में BS-6 एमीशन स्टैंडर्ड्स अगले साल अप्रैल से लागू होंगे। और 1,500cc से कम क्षमता वाले डीजल इंजन को इन नॉर्म्स का पालन करना पडे़गा। वैसे आपको बता दें की पेट्रोल की तुलना में डीजल इंज को BS-6 में अपग्रेड करने में ज्यादा लागत लगती है। और यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां पीछे हट रही हैं। लेकिन फोर्ड ने इस बारे में कहा है कि अगर डिमांड बढ़ी तो हम भी डीजल इंजन का इस्तेमाल करते रहेंगे। लेकिन मारुति सुजुकी अब धीरे-धीरे डीजल इंजन का इस्तेमाल कम करती जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुंडई को होगा फायदा

3 of 3
2019 Hyundai Grand i10-1
खबर यह है कि महिंद्रा भी अब अपनी गाड़ियों में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल बंद करने जा रही है। कंपनी अपनी KUV100 में इस इंजन का इस्तेमाल करती है।  इतना ही नहीं टाटा मोटर्स भी अपनी टियागो और टिगोर में इस्तेमाल हो रहे 1.05 लीटर रेवोटॉर्क डीजल इंजन का इस्तेमाल अब बंद कर रही है। अब देखना यह होगा कि हुंडई को BS-6 डीजल इंजन लगाने से कितना मुनाफा होता है और यदि कंपनी को इसमें कामयाबी मिली तो क्या दूसरी कंपनियां भी इस पर फिर से विचार करेंगी? इस बात का पता अगले साल लग जायेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें