फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 को और ‘जोशीला’ बनाएंगी ये 10 SUV, ऑटो एक्सपो से होगी शुरुआत

Thu, 02 Jan 2020 01:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Great Wall Motors Haval H6 SUV - फोटो : IBtimes (सांकेतिक)
साल 2020 एसयूवी सेगमेंट के लिए यादगार रहेगा, क्योंकि इस साल कई वाहन निर्माता कंपनियां एसयूवी डिजाइन वाले प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 2020 में S-Presso लुक से इंस्पायर्ड कई छोटी एसयूवी सड़कों पर देखने को मिलेंगी ही, साथ ही सड़कों की रानी रहीं कई पुरानी एसयूवी भी नए अंदाज में नजर आएंगी। आइए जानते हैं 2020 में लॉन्च होने वाली एसयूवी के बारे में...


 
विज्ञापन

2 of 11
Mareuti Vitara Brezza Facelift - फोटो : Rushlane

Maruti Suzuki Vitara Brezza

हाल ही में Maruti Suzuki Vitara Brezza का फेसलिफ्ट स्पॉट हुआ था। माना जा रहा है कि नई ब्रेजा अगले महीने फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस की जा सकती है। नई विटारा ब्रेजा को 1.5 लीटर BS6 पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई फोटोग्राफ्स में नई हेडलैंप्स डिटेलिंग दिखाई दे रही है। साथ ही, उनमें LED हेडलैंप्स के साथ DRL भी दी गई है। इसके अलावा क्रोम ग्रिल्स, रीप्रोफाइल बंपर, बड़ी फॉग लाइट दी गई है। साथ ही, मारुति इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुशबटन स्टार्ट, डुअल एयरबैग्स, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रेश अपहलोस्ट्री भी दे सकती है।
विज्ञापन

3 of 11
Tata Nexon EV India - फोटो : सांकेतिक

Tata Nexon

पिछले साल टाटा ने अपनी इस सब-4मीटर एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Nexon EV लॉन्च किया था। वहीं अब टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट लाने वाली है। नेक्सन में नई ग्रिल, नए हेडलैंप्स के अलावा एक्सटीरियर में कुछ नए फीचर शामिल किए जा सकते हैं। यह भी खबरें हैं कि टाटा इसके डेशबोर्ड में कुछ नए बदलाव भी कर सकती है।

4 of 11
Hyundai Creta ix25 China - फोटो : सांकेतिक

Hyundai Creta

2019 से ही ह्यूंदै क्रेटा के नए वर्जन के लॉन्च होने की खबूरें सामने आ रही थी। लेकिन इस साल ह्यूंदै ऑटो एक्सपो में क्रेटा के नए वर्जन को शोकेस कर सकती है। नई क्रेटा को पहले ही सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया जा चुका है। माना रहा है कि नई क्रेटा किआ सेल्टोस के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन दिया जा सकता है। वहीं पुराने वर्जन के मुकाबले नई क्रेटा का लुक बिल्कुल बदला हुआ दिखेगा।
विज्ञापन

5 of 11
Maruti Suzuki S-Cross Singapore - फोटो : सांकेतिक

Maruti Suzuki S-Cross  

पिछले साल से ही एस-क्रॉस के लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन इंतजार इस साल पूरा होने की उम्मीद है। नई एस-क्रॉस को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एस-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन में 1.5 लीटर का पेट्कोल इंजन मिल सकता है, जो सियाज और अर्टिगा में भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
Hyundai Tucson Motor Show

Hyundai Tucson

काफी वक्त से नई टूसों की लॉन्चिंग का इंतजार हो रहा है। कंपनी इस पर सबसे ज्यादा छूट भी ऑफर कर रही थी। वहीं नई टूसों में नए फीचर्स के साथ एक्सटीरियर में भी बदलाव हो सकता है। इसमें नई कैसकेड ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, नई फॉग लैंप्स हाउजिंग, नए अलॉय व्हील्स और नए एलईडी टेल लैंप्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा टूसों में ड्राइवर असिस्टेंस फीचर जैसे ऑटोनोमस ड़्राइविंग, लेन कीप असिस्ट, अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।
 
विज्ञापन

7 of 11
Mahindra Thar kimited edition - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

Mahindra Thar  

महिंद्रा की ऑल टैरेन गाड़ी को अगले महीने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है। एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा इसके पावरट्रेन में भी कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इसके अलावा पुरानी थार से यह लंबी भी होगी। नई चैसिस के अलावा इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 130 बीएचपी की पावर देगा। वहीं इसे हार्डटॉप वर्जन के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है।
 

8 of 11
Mahindra XUV500 W3 - फोटो : सांकेतिक

Mahindra XUV500

पिछले साल महिंद्रा ने Mahindra XUV500 का छोटा फेसलिफ्ट दिया था, वहीं 2020 में नई Mahindra XUV500 को लॉन्च किया जा सकता है। आने वाली Mahindra XUV500 के स्पाईशॉट लीक हो चुके हैं। वहीं नई Mahindra XUV500 पुरानी से लंबी होगी, वहीं इसके फ्रंट और केबिन में भी अपडेट मिलेंगे। इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो 180 बीएचपी की पावर देगा। नई Mahindra XUV500 को ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

9 of 11
Mahindra Scorpio 2020 - फोटो : Indianautosblog

Mahindra Scorpio

महिंद्रा एंड महिंद्रा की 20 साल पुरानी भरोसेमंद एसयूवी स्कॉर्पियो भी नए वर्जन के साथ इस साल आएगी। इसके स्पाईटशॉट सामने आ चुके हैं, नई स्कॉर्पियो न केवल पहले के मुकाबले मस्कुलर होगी, वहीं साइज में भी होगी। इसे नई थार के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जा सकता है। नई स्कॉर्पियो में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनंमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग कैमरा, 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। थार, XUV500 और स्कॉर्पियो में एक ही इंजन मिलेगा।

10 of 11
Baojun 530 SUV 7 seater - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

MG Hector

कंपनी भारत में MG Hector की कामयाबी से काफी खुश है और अब इस कार का 6 सीटर वेरिएंट तैयार कर रही है। कंपनी ऑटो एक्सपो में MG Hector के इस नई 6 सीटर SUV को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट का नाम MG Hector Plus रखा है और इस नाम का पेटेंट हासिल करने के लिए अप्लाई किया है। एमजी हेक्टर तीन इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। माइलेज की बात करें तो हेक्टर हाइब्रिड 15.81 किमी प्रति लीटर, जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 किमी प्रति लीटर (मैनुअल) और 13.96 किमी प्रति लीटर (DCT) है। जबकि इसके 2.0 लीटर डीजल इंजन का माइलेज 17.41 किमी प्रति लीटर है।
विज्ञापन

11 of 11
Kapil Decv Jeep Compass - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

Jeep Compass   

पिछले एक साल से जीप कंपास की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की रही है। पहले कंपनी 1500 से 2000 यूनिट तक हर माह बेच रही थी, जो घट कर 1,000 यूनिट प्रतिमाह तक पहुंच गई। कंपनी हाल ही में इस पर काफी डिस्काउंट भी पेश कर रही थी। Jeep Compass का इस साल फेसलिफ्ट आ सकता है, जिसे बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उतारा जाएगा। इसेमं 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें