Hyundai Aura Front
- फोटो : Social Media
Hyundai Aura 1.0 L Turbo
देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर्स ने नई कार Hyundai Aura शोकेस कर दी है। लेकिन लॉन्चिंग 21 जनवरी, 2020 को होगी। नई कार सब-4 मीटर सेडान कार का मुकाबला होंडा अमेज, मारुति डिजायर से होगा। Hyundai Aura में बीएस6 मानक वाला इंजन है। कंपनी 2020 में इसमें 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन लॉन्च करेगी, जो 100 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है। साथ ही इसमें स्पोर्टी सस्पेंशन सेटअप मिलेगा।
Hyundai Aura में बीएस6 1.2 लीटर Kappa T-GDI चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इसमें तीन सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन भी मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। दोनों ही इंजन स्टैंडर्ज्ञड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMY ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे।