फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Vitara: सुजुकी ने नए अवतार में लॉन्च की विटारा एसयूवी, फुल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ देती है 19 Kmpl से ज्यादा का माइलेज

Sat, 30 Apr 2022 07:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2023 Suzuki Vitara / Escudo SUV - फोटो : Suzuki
न्यू जेनरेशन 2023 Suzuki Escudo (सुजुकी एस्कुडो) कॉम्पैक्ट एसयूवी को जापान के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी को यूरोप में सुजुकी विटारा के नाम से बेचा जाता है, और यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय बाजार में विटारा ब्रेजा के नाम से बेची जाती है। कंपनी ने कुछ समय के लिए इसे बंद कर दिया था। लेकिन अब इसे नए अवतार में फिर से लॉन्च किया गया है। अब इसमें नए फीचर्स, नया लुक और साथ ही एक बिल्कुल नया हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। जो इस कार की माइलेज को बढ़ाने में मदद करता है। 
विज्ञापन

2 of 6
2023 Suzuki Vitara / Escudo SUV - फोटो : Suzuki
हाइब्रिड टेक्नोलॉजी 
मौजूदा चौथी पीढ़ी की सुजुकी विटारा (थर्ड-जेन एस्कुडो) 2014 के आसपास रही है। इसे पहले 2018 में नए टर्बोचार्ज्ड इंजन सहित कुछ मामूली बदलावों के साथ अपडेट किया गया था। जबकि 2020 के अपडेट को 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ रोल आउट किया गया था। अब हालिया अपडेट के साथ, कार को 140V फुल-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है जो एक विकल्प के रूप में उपलब्ध है। हालांकि, कार अभी भी यूरोप में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ बेची जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
2023 Suzuki Vitara / Escudo SUV - फोटो : Suzuki
इंजन और पावर
नई एसयूवी में 1.5 लीटर के डुअलजेट, 4-सिलिंडर इंजन के साथ फुल हाईब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एसयूवी 99 PS का अधिकतम पावर और 132 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा है जो 33hp और 60Nm जेनरेट करता है।

4 of 6
2023 Suzuki Vitara / Escudo SUV - फोटो : Suzuki
गियरबॉक्स
इसमें गियर शिफ्ट पैडल्स के साथ 6 स्पीड ASG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। जो सभी पहियो को पावर देता है। बेहतर ऑफ-रोड एक्सपीरियंस के लिए एसयूवी में 4 मोड - ऑटो, स्पोर्ट, स्नो और लॉक मिलते हैं। इसके साथ ही विभिन्न परफॉर्मेंस मोड भी मिलते हैं। कुछ यूरोपीय बाजारों में AWD ऑप्शनल होने के साथ इस एसयूवी को फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ भी बेचा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
2023 Suzuki Vitara / Escudo SUV - फोटो : Suzuki
माइलेज कितना देती है
इसमें एक नई बड़ी 6 Ah बैटरी है जो माइल्ड-हाइब्रिड वैरिएंट में दी जाने वाली यूनिट से बड़ी है। इसे कार के कार्गो स्पेस के नीचे रखा गया है, जबकि पिछले मॉडल में आगे की सीटों के नीचे बैटरी दी गई थी। नए मॉडल को स्पीड कम होने या रिवर्स करते समय पूरी तरह बैटरी पर भी चलाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी फ्यूल इकॉनमी 5.1 लीटर/100KM, यानी करीब 19.60 किमी प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2023 Suzuki Vitara / Escudo SUV - फोटो : Suzuki
कितनी है कीमत
जापान में नए मॉडल Suzuki Escudo को लगभग 17.71 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इस कार के भारतीय बाजार में फिलहाल लॉन्च होने की संभावना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें