Suzuki Swift Sport Extreme Rear
- फोटो : Social Media
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से चार्जिंग
हाइब्रिड सिस्टम टॉर्क असिस्ट फंक्शन मिलता है। इसमें ISG (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर) भी होता है। ISG की मदद से कार 20 फीसदी कम कार्बन उत्सर्जन कतरती है, इसका मोटर फंक्शन इंजन पावर असिस्ट देता है, जो माइलेज को बढ़ाने में मदद करता है। टॉर्क असिस्ट फंक्शन के अलावा नया हाइब्रिड सिस्टम कार की ब्रेक एनर्जी सिस्टम से लीथियम आयन बैटरी रिचार्ज करता है। इसमें स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोल़ॉजी मिलती है, जैसे ही कार रूकती है, तो इंजन अपने आप बंद हो जाता है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है और माईलेज 15 फीसदी तक बढ़ जाता है।