Yamuna Expressway
- फोटो : Adobe Stock
एक्सप्रेसवे क्या होता है?
एक्सप्रेसवे, हाईवे की तुलना में अधिक मॉडर्न और एडवांस्ड सड़क होती है। आमतौर पर इनमें 6 से 8 लेन होती हैं और ये कंट्रोल्ड एक्सेस रोड होती हैं। यानी, वाहन केवल तय किए गए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स से ही अंदर या बाहर जा सकते हैं।
एक्सप्रेसवे पर बीच में छोटे रास्ते या क्रॉस रोड नहीं होते। जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम कम हो जाता है। इनमें आधुनिक सुविधाएं जैसे-
- सर्विस लेन
- फ्लाईओवर
- अंडरपास
- ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
- शामिल होते हैं।
- कारों के लिए अधिकतम गति सीमा: 120 किमी/घंटा तक
- दोपहिया वाहन: अधिकांश एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित
अगर कोई दोपहिया वाहन प्रतिबंधित एक्सप्रेसवे पर पाया जाता है, तो ट्रैफिक पुलिस 20,000 रुपये तक का जुर्माना लगा सकती है या वाहन जब्त भी कर सकती है।भारत के प्रमुख एक्सप्रेसवे में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे शामिल है, जिसकी लंबाई करीब 302 किमी है।