कहा जाता है कि कारें उन्हें चलाने वालों के व्यक्तित्व को बयां करती हैं। कुछ लोगों ने इस बात को बहुत गंभीरता से लिया। उन कुछ लोगों में से एक भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं, जिन्होंने कुछ बेहतरीन कारों की सवारी की है। नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में एक मजबूत नेता माने जाते हैं। और इसी तरह वे बेहद मजबूत कारों में नजर आए हैं। जब हम बीते हुए समय को पीछे मुड़कर देखते हैं तो पाते हैं कि भारत के प्रधान मंत्री ने कुछ बहुत ही सामान्य कारों में भी सवारी की है। आज देश उनका 72वां जन्मदिन मना रहा है। आइए उन कारों पर नजर डालते हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति की सेवा की है या सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 7
PM Modi Car
- फोटो : For Reference Only
Mahindra Scorpio
गुजरात के सीएम के रूप में अपने दिनों के दौरान, नरेंद्र मोदी ने Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) एसयूवी का इस्तेमाल किया। यह एसयूवी इस समय अपने तीसरे-जेनरेशन अवतार में बेची जाती है। मौजूदा एसयूवी अपने सेगमेंट से ऊपर की कारों को भी टक्कर देने के लिए तैयार दिखती है। लैडर-फ्रेम पर आधारिक महिंद्रा स्कॉर्पियो आज भी राजनेताओं की पसंदीदा एसयूवी बनी हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
PM Modi Car
- फोटो : For Reference Only
Toyota Fortuner
टोयोटा की मशहूर लैडर-फ्रेम आधारित एसयूवी Toyota Fortuner आज भी अपनी बुलेटप्रूफ विश्वसनीयता और ऑफरोडिंग परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। जहां यह पीएम के काफिले का हिस्सा है, वहीं नरेंद्र मोदी कई बार इसका इस्तेमाल करते नजर आए हैं।
4 of 7
प्रधानमंत्री मोदी का काफिला
- फोटो : Amar Ujala
Toyota Land Cruiser
Toyota Land Cruiser LC200 (टोयोटा लैंड क्रूजर एलसी200) मॉडल ने पीएम मोदी की काफी सेवा की है, लेकिन इस मॉडल में एक सनरूफ के साथ बुलेटप्रूफ वर्जन था। इसमें 4.5-लीटर V8 इंजन है, जो 262 bhp का पावर और 650 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस पावर के साथ यह SUV पीएम की सुरक्षा में तैनात एक वजनदार बख्तरबंद कार है।
विज्ञापन
5 of 7
PM Modi Car
BMW 7-Series 760 Li High-Security Edition
BMW 7-Series Li High-Security Edition (बीएमडब्लू 7-सीरीज ली हाई-सिक्योरिटी एडिशन) ने स्कॉर्पियो को रिप्लेस कर दिया। यहां यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस समय दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण राजनेता और उद्योगपती इस कार का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीएमडब्ल्यू की यह कार .44 कैलिबर मैग्नम हैंडगन तक के हमलों से बचाव में सक्षम है। AK-47 जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी इस कार का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। और इसमें रन-फ्लैट टायर, सेल्फ-हीलिंग फ्यूल टैंक है गोली लगने पर खुद से ठीक होकर काम करते रहते हैं। साथ ही इस कार में इंटरनल ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
6 of 7
PM modi new Car
- फोटो : For Reference Only
Range Rover HSE
जब सड़कें कार के लिए बहुत अच्छी नहीं होती हैं, ऐसी स्थिति में Range Rover HSE (रेंज रोवर एचएसई) एक बेहद दमदार वाहन है । साथ ही, मीडिया-फ्रेंडली पीएम होने के नाते, रेंज रोवर में सवारी इसलिए भी अच्छी होती है, क्योंकि इस बख्तरबंद एसयूवी की सामने की सीट पर कैमरों के लिए पीएम को आसानी से स्पॉट करना आसान हो जाता है। नई गाड़ी आने से पहले पीएम मोदी को दो बार Range Rover HSE में यात्रा करते देखा गया था।
Mercedes-Maybach S650 Guard
पीएम नरेंद्र मोदी की लेटेस्ट कार एक बख्तरबंद लग्जरी सैलून है, और यह VR-10 लेवल की सुरक्षा देती है। इस कार की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है। Mercedes-Maybach S650 Guard (मर्सिडीज-मेबैक एस 650 गार्ड) कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह बड़े से बड़े हमलों को भी झेल सकती है और इसमें सवार लोग सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा, इस कार मं 523 bhp का एक पावरफुल मोटर मिलता है जो जो 830 Nm का जबरदस्त टॉर्क जेनरेट करता है।