फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे बिजनेस हेलीकॉप्टर, करोड़ों में है इनकी कीमत

Mon, 11 Nov 2019 08:10 AM IST
Priyesh Mishra ऑटो डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Helicopter - फोटो : Social Media
अक्सर देखा जाता है कि अमीर बिजनेसमैन या टॉप क्लास के अधिकारी और नेता समय की बचत के लिए परिवहन हेतु हेलीकॉप्टर का प्रयोग करते हैं। कहीं भी उतरने में सक्षम और किसी रनवे की जरुरत न होने के कारण हेलीकॉप्टर आज भी परिवहन का सबसे पसंदीदा साधन बना हुआ है। 

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई हेलीकॉप्टर ऐसे भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। साधारण इंसान तो इसमें बैठने की सोच भी नहीं सकता। इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कंपनियां वाणिज्यिक रूप में भी करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bell 525 relentless - फोटो : Social Media

बेल 525 रेलेंटलेस

बेल 525  रेलेंटलेस बेल हेलीकॉप्टर द्वारा निर्मित एक अमेरिकी मध्यम-लिफ्ट हेलीकॉप्टर है। बेल 525 को पहली बार फरवरी 2012 को टेक्सास के डलास में आयोजित हेली-एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। इस हेलीकॉप्टर ने पहली बार एक जुलाई 2015 को उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में 19 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। 287 किलोमीटर की औसत रफ्तार के साथ हेलीकॉप्टर 900 किलोमीटर तक जा सकता है।
रेंज: 1,074 किमी
टॉप स्पीड: 306 किमी / घंटा
इंजन का प्रकार: जनरल इलेक्ट्रिक T700
पहली उड़ान: 1 जुलाई 2015
कीमत: 100 करोड़
निर्माता: बेल फ्लाइट
विज्ञापन

3 of 5
eurocopter ec225 super puma - फोटो : Social Media

यूरोकॉप्टर EC225 सुपर प्यूमा

हेलीकॉप्टर EC225 सुपर प्यूमा लंबी दूरी का यात्री परिवहन हेलीकॉप्टर है जिसे यूरोकॉप्टर ने डिजाइन किया है। इसे एयरबस एच 225 के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे महंगा बिजनेस हेलीकॉप्टर है। यह ट्विन इंजन वाला हेलीकॉप्टर है जिसमें ग्राहक की सुविधा के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। यह हेलीकॉप्टर दो पायलट एक केबिन क्रू के साथ 24 यात्रियों को ले जा सकता है। एक बार में यह हेलीकॉप्टर 800 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक उड़ान भर सकता है।
टॉप स्पीड: 276 किमी / घंटा
रेंज: 838 किमी
विंगस्पैन: 16 मीटर
वजन: 5,256 किलोग्राम
कीमत: 190 करोड़
इंजन: टर्बोमेका मकीला

4 of 5
agustawestland aw101 vvip - फोटो : Social Media

अगस्ता वेस्टलैंड AW101

 इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल सेना और सिविल उड़ानों के लिए किया जाता है। इसकी पहली उड़ान 1987 में आयोजित की गई थी। इसका विकास यूनाइटेड किंगडम में वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर और और इटली में अगस्ता ने मिलकर किया है।  इसके इंजन का शोर काफी कम होता है। अंदरूनी बनावट प्राइवेट जेट की तरह होने से ये अरबपतियों का पसंदीदा हेलीकॉप्टर है। इस हेलीकॉप्टर  में 13 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं।
टॉप स्पीड: 309 किमी / घंटा
वजन: 10,500 किलोग्राम
रेंज: 850 किमी
लंबाई: 23 मीटर
कीमत: 130 करोड़
इंजन: टर्बोशॉफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sikorsky S 92 - फोटो : Social Media

सिकोरस्की एस -92

अमेरिकी ट्विन-इंजन वाले मध्यम-लिफ्ट हेलीकॉप्टर सिकोरस्की एस -92 का प्रयोग घरेलू और सैन्य परिवहन के लिए किया जाता है। यह हेलीकॉप्टर एक बार में 19 लोगों को ले जा सकता है।
रेंज: 999 किमी
टॉप स्पीड: 306 किमी / घंटा
वजन: 7,030 किलोग्राम
विंगस्पैन: 17 मीटर
कीमत: 115 करोड़
इंजन: जनरल इलेक्ट्रिक T700
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें