फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 ADAS Cars: ये हैं एडीएएस फीचर वाली टॉप-5 सबसे किफायती कारें, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 22 Jul 2023 02:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ADAS Technology - फोटो : For Reference Only
ADAS (एडीएएस) या एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम आज कल खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। नए लॉन्च होने वाली कारें अक्सर इस फीचर के साथ आ रही हैं। आखिर एडीएएस एक आकर्षक फीचर कैसे बन गया है। दरअसल यह सेफ्टी फीचर्स का एक सेट है जो ड्राइवर को सड़क पर किसी भी बाधा से बेहतर ढंग से निपटने में मदद करता है। यह कार के साथ-साथ सड़क पर ड्राइवर और यात्रियों के लिए ज्यादा सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह सेफ्टी सूइट एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ आता है।
विज्ञापन

2 of 7
ADAS Technology - फोटो : For Reference Only
किआ इंडिया ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी सेल्टोस का बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। इस एसयूवी में मैकेनिकल और कॉस्मैटिक बदलाव के साथ ही कई फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल किया गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि भारतीय बाजार में इस समय मिलने वाले टॉप-5 सबसे किफायती कारें जो ADAS फीचर्स के साथ आती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Honda City Hybrid - फोटो : Honda
Honda City
Honda City hybrid (होंडा सिटी हाइब्रिड) को सबसे पहले कैमरा-आधारित ADAS सुइट मिला। इसकी कीमत 18,89,000 रुपये से शुरू होती है। होंडा सिटी में ADAS सुइट को 'होंडा सेंसिंग' कहा जाता है। इसमें लेन कीप असिस्ट, कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप बीम एडजस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। फेसलिफ्ट के बाद, पेट्रोल वैरिएंट - V, VX और ZX भी ADAS के साथ आते हैं। होंडा सिटी 5वीं पीढ़ी के बेस वैरिएंट की कीमत 11,57,000 रुपये से शुरू होती है। ADAS फीचर्स V वैरिएंट से उपलब्ध हैं जिसकी कीमत 12.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

4 of 7
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
Hyundai Verna
Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) होंडा सिटी के नक्शेकदम पर चलते हुए एडीएएस की पेशकश करने वाली देश की दूसरी मिड-साइज सेडान बन गई। ह्यूंदै वरना में यह सुरक्षा सूइट, जिसे ह्यूंदै स्मार्टसेंस कहा जाता है, एसएक्स (ओ) ट्रिम पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत 14.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और लेन फॉलोइंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 7
MG Astor - फोटो : MG Motor
MG Astor
MG Astor (एम एस्टर) का टॉप-एंड सेवी वैरिएंट ADAS सुइट के साथ एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स की पेशकश करता है। यह वैरिएंट 16,99,800 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आता है। MG Astor एसयूवी के डैशबोर्ड पर एक पर्सनल AI असिस्टेंट रोबोट है जो विभिन्न विषयों पर जानकारी भी दे सकता है। शार्प वैरिएंट में भी ऑटोनॉमस लेवल 2 फीचर्स के लिए ADAS पैकेज चुनने का विकल्प है।
विज्ञापन

6 of 7
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier
Tata Harrier (टाटा हैरियर) की कीमत 15 लाख रुपये से 24 लाख  रुपये के बीच है। अपडेटेड मॉडल में ADAS की पेशकश की गई है जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन चेंज अलर्ट, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। एसयूवी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसी अन्य सेफ्टी फीचर्स भी मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kia Seltos - फोटो : Kia
Kia Seltos
हाल ही लॉन्च हुई अपडेटेड किआ सेल्टोस में 17 ऑटोनॉमस ADAS फीचर्स मिलते हैं। 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू होती है। किआ ADAS फीचर सिर्फ सेल्टोस X Line वैरिएंट में पेश कर रही है जिसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें