फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Driving Tips: भारी बारिश के कारण शहरी रास्तों में जलभराव, लबालब पानी भरी सड़कों पर कैसे करें ड्राइविंग

Tue, 27 May 2025 06:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इन दिनों मूसलाधार बारिश कई शहरों में राहत लेकर आई है। लेकिन साथ ही इसने दिक्कतें भी बढ़ा दी हैं। बारिश के दौरान इंतजार करना हमेशा सुरक्षित होता है बजाए इसके कि आप गहरे पानी में गाड़ी चलाकर फंस जाएं। यहां हम आपको कुछ बेहद जरूरी टिप्स बता रहे हैं। जो आपकी और आपकी गाड़ी की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
Rain Driving Tips - फोटो : अमर उजाला
भारत में इन दिनों मूसलाधार बारिश कई शहरों में राहत लेकर आई है। लेकिन साथ ही इसने दिक्कतें भी बढ़ा दी हैं। दिल्ली, मुंबई और कई बड़े शहरों में जगह-जगह जलभराव की खबरें आ रही हैं। एक तरफ गर्मी से राहत मिल रही है, तो दूसरी तरफ पानी से भरी सड़कों पर गाड़ियां फंस रही हैं। गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप तैयार नहीं हैं, तो भारी नुकसान और खतरे से दो-चार होना तय है।

यह भी पढ़ें - Largest Road Infrastructure: दुनिया के सबसे बड़े रोड नेटवर्क वाले पांच देश, जानें भारत की रैंकिंग
विज्ञापन

2 of 8
Rain Driving Tips - फोटो : PTI
बारिश में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले कुछ सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी समझदारी आपको भारी मरम्मत के खर्च और जान के खतरे से बचा सकती है। याद रखें - अगर मन में शक हो, तो गाड़ी रोक दें। बारिश के दौरान इंतजार करना हमेशा सुरक्षित होता है बजाए इसके कि आप गहरे पानी में गाड़ी चलाकर फंस जाएं। यहां हम आपको कुछ बेहद जरूरी टिप्स बता रहे हैं। जो आपकी और आपकी गाड़ी की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। 

यह भी पढ़ें - Volkswagen Golf GTI: फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई परफॉर्मेंस हैचबैक भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 8
Rain Driving Tips - फोटो : संवाद
जलभराव वाली सड़कों से बचें
अगर आपको किसी रास्ते पर पानी भरा हुआ दिखे, तो भले ही थोड़ा लंबा रास्ता क्यों न लेना पड़े, वहां से न जाएं। गहरे पानी से गाड़ी निकालने की कोशिश करने पर इंजन हाइड्रोस्टेटिक लॉक हो सकता है। जो एक बेहद महंगा और गंभीर तकनीकी खराबी है।

अपनी गाड़ी की वॉडिंग डेप्थ जानें
हर गाड़ी की एक तय सीमा होती है कि वो कितनी गहराई तक के पानी से सुरक्षित निकल सकती है। इसे वॉडिंग डेप्थ (Wading Depth) कहते हैं। आमतौर पर हैचबैक और सेडान कारों के लिए यह लगभग 300 मिमी होता है, जबकि एसयूवी गाड़ियां 500 से 600 मिमी तक जा सकती हैं। फिर भी सतर्कता जरूरी है। सही जानकारी के लिए अपनी गाड़ी की मैन्युअल या कंपनी की वेबसाइट जरूर चेक करें।

यह भी पढ़ें - Monsoon Bike Riding Tips: मानसून में बाइक चलाने की तैयारी कैसे करें? हर राइडर के लिए जरूरी टिप्स

4 of 8
Rain Driving Tips - फोटो : अमर उजाला
धीमी और स्थिर गति से चलें
अगर किसी कारणवश आपको जलभराव वाले रास्ते से गुजरना ही पड़े, तो गाड़ी को पहले गियर में रखकर धीरे-धीरे चलें और इंजन की स्पीड बनी रहने दें। तेज एक्सीलेरेशन या अचानक ब्रेक लगाने से पानी इंजन में जा सकता है या गाड़ी का संतुलन बिगड़ सकता है।

पानी में बंद हुई गाड़ी को जबरन स्टार्ट न करें
अगर आपकी गाड़ी पानी में बंद हो गई है, तो तुरंत उसे स्टार्ट करने की कोशिश न करें। ऐसा करने से इंजन को अंदर से भारी नुकसान हो सकता है। ऐसी स्थिति में बेहतर होगा कि आप रोडसाइड असिस्टेंस या टोइंग सर्विस को कॉल करें।

यह भी पढ़ें - Lotus Eletre: किंग चार्ल्स अब करेंगे इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सवारी! जानें लोटस इलेट्रे की खूबियां
विज्ञापन

5 of 8
Rain Driving Tips - फोटो : पीटीआई
AC बंद रखें, खिड़कियां हल्की खुली रखें
AC बंद करने से इंजन पर लोड कम होता है। साथ ही, खिड़कियां थोड़ा खोलकर रखें जिससे शीशे पर धुंध न जमे और आपको रास्ता साफ दिखता रहे।

हैजर्ड लाइट्स और फॉग लैंप्स ऑन करें
तेज बारिश या पानी से भरे इलाकों में विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है। ऐसे में हैजर्ड लाइट्स और फॉग लैंप्स जलाकर रखें ताकि बाकी गाड़ियों को आप साफ दिखाई दें।

यह भी पढ़ें - Road Accidents: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर घटे हादसे, जानें स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ने कैसे निभाई अहम भूमिका
विज्ञापन

6 of 8
Rain Driving Tips - फोटो : ani
ब्रेक सुखाएं
जब आप पानी से निकल जाएं, तो धीरे-धीरे ब्रेक पैडल को हल्का दबाएं। इससे ब्रेक पैड सुखते हैं और ब्रेकिंग सही तरीके से काम करने लगती है।

टायर में सही हवा रखें
अगर टायर में हवा कम है, तो बारिश में एक्वाप्लानिंग यानी टायर का सड़क से संपर्क टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इससे गाड़ी फिसल सकती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले टायर की हवा और ट्रैड गहराई चेक जरूर करें।

यह भी पढ़ें - Honda Rebel 500 Vs Royal Enfield Super Meteor 650: इन दोनों मिड-साइज क्रूजर बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

7 of 8
Rain Driving Tips - फोटो : अमर उजाला
मानसून के लिए जरूरी एक्सेसरीज लगवाएं
रबर मैट, वॉटरप्रूफ सीट कवर और डोर वाइजर जैसी चीजें गाड़ी के अंदर के हिस्से को पानी और कीचड़ से बचाती हैं। अगर आप गाड़ी खुले में पार्क करते हैं तो एक अच्छी क्वालिटी का कार बॉडी कवर भी जरूरी है।

इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच कराएं
बारिश के मौसम में नमी से गाड़ी के इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है, खासकर पुरानी गाड़ियों में। बैटरी, वायरिंग, फ्यूज और लाइट्स की सही जांच करवा लें। साथ ही गाड़ी के नीचे एंटी-रस्ट कोटिंग भी लगवा सकते हैं, जो लोहे को जंग से बचाएगी।

यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, केंद्र नई टोल नीति पर कर रहा है विचार 
विज्ञापन

8 of 8
Rain Driving Tips - फोटो : अमर उजाला
GPS और इमरजेंसी एप जरूर रखें
आपके फोन में वर्किंग GPS और एक इमरजेंसी कॉन्टैक्ट एप होना बेहद फायदेमंद होता है। इससे आप रास्ता भटकने पर दूसरा रास्ता ढूंढ सकते हैं। और किसी भी जरूरत में मदद मंगा सकते हैं।

तो अगली बार बारिश में गाड़ी लेकर निकलें, तो समझदारी से चलें। सुरक्षित रहें, स्मार्ट ड्राइव करें और जिम्मेदारी से पानी भरी सड़कों का सामना करें। 

यह भी पढ़ें - Maharashtra EV Policy: महाराष्ट्र की नई ईवी पॉलिसी का एलान, वाहनों की खरीद पर मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें