Monsoon Hydro-Locking: मानसून में सड़कों पर कार चलाते समय कुछ खास सावधानियां बरतनी चाहिए। इस मौसम में सड़क पर पानी के वजह से इंजन, ब्रेक, गियरबॉक्स और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
बारिश के मौसम में अक्सर सड़कें पानी से लबालब भर जाती हैं, और ऐसे में कार चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ड्राइवर अंदाजा लगाए बिना कार को पानी से भरे गड्ढों में उतार देते हैं, जो कि एक गंभीर गलती साबित हो सकती है। इससे कार को कुछ बड़े नुकसान हो सकते हैं।
विज्ञापन
इंजन हो सकता है हाइड्रो-लॉक
2 of 6
इंजन हो सकता है हाइड्रो-लॉक
- फोटो : Adobe Stock
जब कार गहरे पानी में जाती है, तो इंजन के एयर इनटेक सिस्टम के जरिए पानी कंबशन चैंबर तक पहुंच जाता है। यह पानी पिस्टन के मूवमेंट को रोकता है, जिससे पिस्टन, कनेक्टिंग रॉड और क्रैंकशाफ्ट जैसे हिस्से मुड़ या टूट सकते हैं। इसे हाइड्रो-लॉकिंग कहा जाता है। इस स्थिति में इंजन सीज हो जाता है और उसे ठीक करवाने में लाखों रुपये लग सकते हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम हो सकता है फेल
3 of 6
इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को खतरा
- फोटो : AI
आजकल की कारें अत्याधुनिक सेंसर्स और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से लैस होती हैं। जब ये पानी में डूबते हैं, तो शॉर्ट-सर्किट का खतरा होता है। इससे ईसीयू, फ्यूल पंप, एबीएस सेंसर और स्टार्टर मोटर जैसे महंगे कंपोनेंट्स खराब हो सकते हैं।
एग्जॉस्ट सिस्टम हो सकता है डैमेज
4 of 6
एग्जॉस्ट सिस्टम हो सकता है खराब
- फोटो : Freepik
अगर पानी एग्जॉस्ट पाइप में घुस जाए, तो गैस बाहर नहीं निकल पाती और इससे इंजन बंद हो सकता है। पानी के कारण एग्जॉस्ट सिस्टम में जंग लग सकती है, और महंगे पार्ट्स को बदलवाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन को भी नुकसान
5 of 6
गियरबॉक्स को भयंकर नुकसान
- फोटो : Freepik
पानी अगर ट्रांसमिशन सिस्टम में प्रवेश कर जाए तो ट्रांसमिशन फ्लूइड गंदा हो सकता है। इससे गियर के पुर्जों में घर्षण बढ़ जाता है और पूरा सिस्टम खराब हो सकता है।
गहरे पानी से गुजरने पर ब्रेक की पकड़ कमजोर हो जाती है और ब्रेक लगने में ज्यादा समय लगता है। इसके अलावा सस्पेंशन सिस्टम पर भी दबाव पड़ता है जिससे शॉक अब्जॉर्बर और बॉल जॉइंट्स को नुकसान हो सकता है।