फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: कंफर्म, भारत में इस तारीख को लॉन्च होगी Mini की पहली इलेक्ट्रिक कार Cooper SE, जानें फीचर्स

Sat, 11 Dec 2021 06:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mini India (मिनी इंडिया) ने अपनी नई Cooper Electric SE (कूपर इलेक्ट्रिक एसई) का टीजर इस साल अक्तूबर के महीने में साझा किया था। कंपनी ने अक्तूबर 2021 के आखिर में एक लाख रुपये की टोकन राशि पर इस कार की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
MINI Cooper SE Electric - फोटो : MINI (For Reference Only)
Mini India (मिनी इंडिया) ने अपनी नई Cooper Electric SE (कूपर इलेक्ट्रिक एसई) का टीजर इस साल अक्तूबर के महीने में साझा किया था। कंपनी ने अक्तूबर 2021 के आखिर में एक लाख रुपये की टोकन राशि पर इस कार की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी थी। इस घोषणा के तुरंत बाद, इस कार की 30 यूनिट्स की पहली खेप कुछ ही घंटों में पूरी तरह से बुक हो गई थी। अब कंपनी ने एलान किया है कि वह आधिकारिक तौर पर मार्च 2022 में भारत में नई कूपर एसई को लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
MINI Cooper SE Electric - फोटो : MINI (For Reference Only)
रेंज और स्पीड
जैसा कि नाम से पता चलता है, नई कूपर इलेक्ट्रिक एसई इसके इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वाले मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इस कार में 32.6kWh का बैटरी पैक होगा जो 181 bhp का पावर और 270 Nm का टार्क जेनेरेट करने का दावा करता है। इसका बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 270 किमी की ड्राइविंग रेंज देगा। कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
MINI Cooper SE Electric - फोटो : Team-BHP
बैटरी और चार्जिंग
नई कूपर इलेक्ट्रिक एसई को 11kW चार्जर और 50kW चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कार की बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 11kW चार्जर से 2.5 घंटे लगते हैं। जबकि 50kW चार्जर के जरिए इसे 35 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

4 of 5
MINI Cooper SE Electric - फोटो : MINI (For Reference Only)
मिनी की पहली ईवी
लग्जरी कार सेगमेंट में जीरो-उत्सर्जन उत्पाद की तलाश करने वाले खरीदारों के लिए कंपनी इलेक्ट्रिक मिनी को एक ठोस विकल्प के रूप में पेश कर रही है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "मिनी की पहली इलेक्ट्रिक कार के साथ, मिनी एक बार फिर शहरी गतिशीलता सेगमेंट में सबसे आगे है।" प्री-बुकिंग के साथ, हमारे ग्राहकों और मिनी प्रशंसकों के पास लॉन्च से पहले खरीदारी सुरक्षित करने का मौका है। और इसके साथ ही वे फुल इलेक्ट्रिक मिनी चलाने वाले देश के पहले व्यक्ति बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MINI Cooper SE Electric - फोटो : MINI (For Reference Only)
इस समय बिकने वाले मॉडल
इस समय, भारत में मिनी मॉडल रेंज में Mini 3-door Hatch (मिनी 3-डोर हैच), Mini John Cooper Works Hatch (मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच), Mini Convertible (मिनी कन्वर्टिबल) और स्थानीय रूप से निर्मित Mini Countryman (मिनी कंट्रीमैन) शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें