फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में लॉन्च हुई मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन: अनोखी ब्रिटिश डिजाइन और 204 hp पावर से लैस, कितनी है कीमत?

Sat, 17 Oct 2026 07:26 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MINI कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह लॉन्च UK के प्लांट ऑक्सफोर्ड में आधुनिक MINI के उत्पादन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया है। जानें इस कार में क्या है खासियतें।
विज्ञापन
1 of 4
Mini Cooper Oxford Edition - फोटो : MINI

लग्जरी स्मॉल कार निर्माता कंपनी मिनी (MINI) ने भारत में मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन (Mini Cooper Oxford Edition) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन ब्रिटेन के प्लांट ऑक्सफोर्ड में मॉडर्न मिनी के 25 साल के उत्पादन का जश्न मनाने के लिए पेश किया गया है।

  • कीमत और बुकिंग: इस लिमिटेड एडिशन कार की एक्स-शोरूम कीमत 55.50 लाख रुपये रखी गई है। यह कार फेवर्ड पैक पर आधारित है और इसे सीबीयू के रूप में भारत लाया जा रहा है।
  • उपलब्धता: इस कार को लखनऊ स्थित नई डीलरशिप 'मिनी स्पीड मोटरवेगन' में लॉन्च किया गया। देश भर की अधिकृत मिनी इंडिया डीलरशिप्स पर इसकी सीमित यूनिट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। और डिलीवरी भी तुरंत शुरू की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Mini Cooper Oxford Edition - फोटो : MINI

Mini Cooper Oxford Edition का इंजन, पावर और परफॉर्मेंस कैसी है?

  • पावरफुल इंजन: इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर मिनी ट्विनपावर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • गियरबॉक्स और स्पीड: इस इंजन को 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह कार महज 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। और इसकी टॉप स्पीड 242 किमी प्रति घंटा है।
  • राइड व सेफ्टी: इसमें एडेप्टिव सस्पेंशन, जेसीडब्ल्यू स्पोर्ट ब्रेक्स, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्टेंट, 6 एयरबैग्स, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Mini Cooper Oxford Edition - फोटो : MINI

Oxford Edition के एक्सटीरियर डिजाइन और कलर ऑप्शंस में क्या अनोखे फीचर्स मिलते हैं?

यह स्पेशल एडिशन दो खास एक्सटीरियर कलर शेड्स- इंडिगो सनसेट ब्लू और चिल्ली रेड में उपलब्ध कराया गया है:
  • यूनियन जैक एलिमेंट्स: इसमें वाइट कंट्रास्ट रूफ दी गई है जिस पर ब्रिटिश झंडे 'यूनियन जैक' का डिजाइन बना है। इसके साथ वाइट मिरर कैप्स और लाल-सफेद रंग की स्ट्रिप्स मिलती हैं। बूट पर यूनियन जैक और रेसिंग चेकर फ्लैग का स्पेशल स्टिकर लगा है।
  • व्हील्स और लाइटिंग: इसमें 18-इंच के स्लाइड स्पोक टू-टोन एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार की एलईडी हेडलाइट्स में तीन सिलेक्टेबल सिग्नेचर मोड मिलते हैं, जो वेलकम और गुडबाय लाइटिंग एनिमेशन के साथ आते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Mini Cooper Oxford Edition - फोटो : MINI

इस कार के केबिन और हाई-टेक फीचर्स में क्या खास है?

अंदर से केबिन को काफी सस्टेनेबल और प्रीमियम लुक दिया गया है। इसमें क्रोम-फ्री और लेदर-फ्री टू-टोन निटेड टेक्सटाइल डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया गया है:
  • इंटीरियर थीम: स्टीयरिंग व्हील, डोर सिल्स और फ्लोर मैट्स पर भी यूनियन जैक और चेकर फ्लैग का थीम देखने को मिलता है। इसमें जेसीडब्ल्यू (JCW) स्पोर्ट सीट्स और पैनोरमिक ग्लास रूफ स्टैंडर्ड मिलती है।
  • इंफोटेनमेंट और डिस्प्ले: कार में 240mm का गोल OLED टचस्क्रीन दिया गया है जो मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर चलता है। यह "Hey MINI" वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है।
  • अन्य फीचर्स: इसमें हेड-अप डिस्प्ले (HUD), हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, मिनी डिजिटल की प्लस (स्मार्टफोन से कार अनलॉक करने के लिए), केबिन कैमरा और तीन मिनी एक्सपीरियंस मोड्स (Go-Kart, Green और Vivid) दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें