फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन की भारत में बुकिंग शुरू: छत पर बना है ब्रिटेन का झंडा! कैसे हैं फीचर्स और पावर?

Thu, 08 Oct 2026 06:52 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिनी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी सीमित संख्या वाली मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग आधिकारिक रूप से खोल दी है। ऑक्सफोर्ड एडिशन आधुनिक मिनी के प्लांट ऑक्सफोर्ड में उत्पादन शुरू होने के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाता है।
विज्ञापन
1 of 4
MINI Cooper Oxford Edition Boking - फोटो : Amar Ujala

मिनी इंडिया (MINI India) ने गुरुवार को भारत में मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन (MINI Cooper Oxford Edition) की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। इस स्पेशल एडिशन को सीमित संख्या में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।
 

  • दो वेरिएंट्स में उपलब्ध: यह स्पेशल एडिशन पेट्रोल से चलने वाली MINI 3-डोर हैचबैक पर आधारित है। और इसे दो वर्जन- Cooper C और ज्यादा पावरफुल Cooper S में पेश किया गया है।
  • लिमिटेड एडिशन की वजह: यह खास एडिशन यूके स्थित प्लांट ऑक्सफोर्ड में पहली मॉडर्न MINI के निर्माण के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लाया गया है।
  • ऑक्सफोर्ड प्लांट की विरासत: 26 अप्रैल 2001 को इस प्लांट में पहली मॉडर्न MINI बनी थी। हालांकि क्लासिक मिनी का निर्माण 1959 से ही इस प्लांट में हो रहा है। 2001 से बीएमडब्ल्यू ग्रुप (BMW Group) यहां मॉडर्न MINI का निर्माण कर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Mini Cooper Oxford Edition - फोटो : MINI

इस स्पेशल एडिशन के एक्सटीरियर और डिजाइन में क्या खास बदलाव किए गए हैं?

मिनी इंडिया ने अपने ब्रिटेन की विरासत को हाइलाइट करने के लिए कार में यूनियन जैक (ब्रिटेन का झंडा) थीम वाले कई एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े हैं:
  • यूनियन जैक रूफ: कार में व्हाइट कंट्रास्ट रूफ दी गई है। जिस पर मॉडर्न स्टाइल में यूनियन जैक का ग्राफिक बना हुआ है।
  • स्पेशल रेसिंग स्ट्राइप्स: कार की पूरी लंबाई में एक आकर्षक रेड-एंड-व्हाइट स्ट्राइप (लाल और सफेद पट्टी) दी गई है।
  • व्हील्स और अलॉय: इसमें व्हाइट मिरर कैप्स के साथ 18-इंच के टू-टोन 'स्लाइड स्पोक' अलॉय व्हील्स मिलते हैं। व्हील्स के हब और वाल्व-कैप्स पर ब्रिटिश फ्लैग के रंगों वाली स्पेशल डिटेलिंग की गई है।
  • कलर ऑप्शन: यह ऑक्सफोर्ड एडिशन इंडीगो सनसेट ब्लू (Indigo Sunset Blue) सहित अन्य आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
Mini Cooper Oxford Edition - फोटो : MINI

MINI Cooper Oxford Edition का इंटीरियर कितना प्रीमियम और अलग है?

केबिन के अंदर भी कंपनी ने स्पोर्टी और हेरिटेज टच बरकरार रखा है:
  • स्टीयरिंग व्हील: स्टीयरिंग व्हील के निचले हिस्से पर टेक्सचर्ड यूनियन जैक मोटिफ दिया गया है।
  • कस्टम फ्लोर मैट्स: ड्राइवर साइड फ्लोर मैट पर सर्कुलर यूनियन जैक दिया गया है। जबकि पैसेंजर साइड मैट पर मिनी के रैली रेसिंग इतिहास को दर्शाने वाला 'चेकर्ड फ्लैग' बना हुआ है।
  • यूनिक डोर सिल्स: कार के अंदर चढ़ते-उतरते वक्त दिखने वाले डोर सिल्स पर भी ऑक्सफोर्ड एडिशन की बैजिंग और स्पेशल डिजाइन देखने को मिलता है।
  • ऑक्सफोर्ड कैप्सूल कलेक्शन: इस कार के साथ मैचिंग 'ऑक्सफोर्ड कैप्सूल कलेक्शन' भी ऑफर किया जा रहा है। जिसमें थीम वाले बैग्स, कपड़े और एक्सेसरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Mini Cooper Oxford Edition - फोटो : MINI

क्या इसके इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव किया गया है?

परफॉर्मेंस के मामले में ऑक्सफोर्ड एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यह स्टैंडर्ड MINI 3-डोर मॉडल जैसी ही दमदार परफॉर्मेंस देती है:
  • इंजन: इसके टॉप-स्पेक्ट्रम Cooper S वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • पावर और टॉर्क: यह इंजन 204hp की अधिकतम पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • एक्सीलरेशन (0-100 km/h): कंपनी का दावा है कि यह कार महज 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें