MG zs petrol interior
- फोटो : for reference only
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स की बात करें, तो नई फ्रंट ग्रिल, शार्पर हेडलैंप्स, रि-स्टाइल बंपर और रिअर में नए एलईडी टेललैंप्स मिलेंगे। वहीं केबिन में कुछ नए फीचर मिलेंगे और डैशबोर्ड को कुछ रिवाइज किया जाएगा। इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जबकि ZS EV में 8.0 इंच की स्क्रीम मिलती है। वहीं यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और नेविगेशन को सपोर्ट करेगा। वहीं डिस्प्ले यूनिट में 360 डिग्री कैमरे का भी विकल्प होगा। एस्टर में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा, जिसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे इनफॉरमेशन भी मिलेंगी। ये भी खबरें हैं कि एस्टर में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलेगा। इसके अलावा एक्टिव ड्राइव असिस्टेंस फीचर, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, फ्रंट कॉलिजन वार्निंग और हैंड्स फ्री ऑटो पार्किंग सिस्टम मिलेगा।