Haima E3 sedan
- फोटो : Social Media
बनाती है कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां
वहीं Haima बिक्री की रणनीति के लिए केंद्र के अलावा राज्य सरकारों और ऑरिजनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर्स से बातचीत कर रही है। 1988 में शुरू हुई तीन दशक पुरानी चीन की Haima ऑटोमोबाइल्स के पोर्टफोलियों में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं। इनमें Aishang 360 हैचबैक, E3 मिडसाइज सेडान, E5 SUV और E7 MPV गाड़ियां शामिल हैं। चीन के हैनान प्रांत के हायकाऊ शहर में इसकी फैक्टरी जहां वह जापान की कार निर्माता कंपनी माजदा की गाड़ियों को Haima Happin के नाम से रीबैज करके चीन में बेचती है। कुछ साल पहले तक कंपनी माजदा प्लेटफॉर्म पर गाड़ियां बनाती थी, लेकिन अब Haima Global Architecture (HMGA) प्लेटफॉर्म पर अपनी गाड़ियां बना रही है।