MG Euniq 7
- फोटो : अमर उजाला
एमजी ईयूनिक 7
एमजी की ओर से ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन ईयूनिक 7 को पेश किया गया। कंपनी ने इसे एमपीवी के तौर पर पेश किया है। ईयूनिक7 को अभी लॉन्च नहीं किया है, लेकिन आने वाले समय में इसे भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस एमपीवी के साथ ही कंपनी लगातार पांच से सीटर कारों को पसंद करने वालों को लुभाने की कोशिश कर रही है। एमपीवी में एक बार की चार्जिंग में 600 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलती है। वहीं यह एसयूवी 3 मिनट में रिचार्ज हो सकती है।