फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में दूसरे दिन भी एमजी ने पेश की नई कार, जानें क्या है खासियत

Thu, 12 Jan 2023 09:38 AM IST
विशाल मैथिल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
MG Euniq 7 - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से ऑटो एक्सपो में लगातार दूसरे दिन अपने वाहनों को भारतीय बाजार के लिए शोकेस किया गया। कंपनी की ओर से गुरुवार को एक व्हीकल MG Euniq 7 को पेश किया गया।  एमजी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि यह एमपीवी हाइड्रोजन आधारित है। यह एमपीवी 3 मिनट में रिचार्ज हो सकती है। एमजी की नई एमपीवी एक बार की चार्जिंग में 600 किलोमीटर चल सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एमजी की ओर से पेश की गई MG Euniq 7 कार की क्या खासियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
MG Euniq 7 - फोटो : अमर उजाला
एमजी ईयूनिक 7
एमजी की ओर से ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन ईयूनिक 7 को पेश किया गया। कंपनी ने इसे एमपीवी के तौर पर पेश किया है। ईयूनिक7 को अभी लॉन्च नहीं किया है, लेकिन आने वाले समय में इसे भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस एमपीवी के साथ ही कंपनी लगातार पांच से सीटर कारों को पसंद करने वालों को लुभाने की कोशिश कर रही है। एमपीवी में एक बार की चार्जिंग में 600 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलती है। वहीं यह एसयूवी  3 मिनट में रिचार्ज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें