फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Harrier की कम बिक्री की ये है वजह, MG Hector पड़ रही सब पर भारी

Thu, 07 Nov 2019 07:44 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tata Harrier delivery
विज्ञापन

Kia Seltos और S-Presso दोनों ही कारें पहली बार सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की फेहरिस्त में शामिल हुई हैं। वहीं मारुति की S-Presso ने मारूति की ही सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को भी पीछे छोड़ा दिया है। उधर, MG Hector ने इस सेक्टर की बादशाह रह चुकी बाकी गाड़ियों को बिक्री के मामले में पछाड़ दिया है।

विज्ञापन

हेक्टर की 3,536 यूनिट्स बिकीं

हेक्टर को जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था, वहीं अक्टूबर 2019 के बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर, जीप कंपास और महिंद्रा XUV500 पर भारी पड़ी है। एम हेक्टर ने अक्टूबर 2019 में 3,536 यूनिट्स की बिक्री की थी। अकेले धनतेरस पर ही एमजी ने एक दिन में ही 700 से ज्यादा गाड़ियों की डिलीवरी की थी।
 

दूसरे नंबर पर रही महिंद्रा XUV500

एक गाड़ी के दम पर ही एमजी मोटर्स ने इस सेगमेंट में 50 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी हासिल कर ली है। दूसरे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 500 रही। महिंद्रा ने अपनी इस ‘ओल्ड इज गोल्ड’ एसयूवी की 1,378 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं तीसरे नंबर पर टाटा हैरियर रही। हैरियर की 1,258 यूनिट्स की बिक्री हुई। हैरियर की जुलाई, अगस्त और सितंबर में हुई बिक्री की तुलना करें, तो अक्टूबर में बिक्री बढ़ी है।
 
महीना एमजी हेक्टर बाजार में हिस्सेदारी % टाटा हैरियर जीप कंपास महिंद्रा XUV300 कुल बिक्री
जुलाई 2019 1,508 38.94 740 509 1,116 3,873
अगस्त, 2019 2,018 47.75 635 605 968 4,226
सितंबर, 2019  
2,608
49.47 941 603 1,120 5,272
अक्टूबर, 2019 3,536 50.33 1,258 854 1,378 7,026
कुल 9,670 47.41 3,574 2,571 4,582 20,397

...तो इसलिए कम बिक रही हैरियर

हालांकि इस साल की शुरुआत में हैरियर जब लॉन्च हुई, तो इस सेगमेंट में बिक्री के मामले में यह काफी आगे थे। लेकिन लंबी वेटिंग और दूसरी कंपनियों के बेहतर विकल्प आने के बाद इसकी बिक्री में धीरे-धीरे कमी आती गई। इसके अलावा हैरियर में बिक्री में सबसे बड़ी अड़चन इसका केवल डीजल इंजन में होना भी रहा। वहीं इसका फायदा एमजी हेक्टर को मिला, क्योंकि हेक्टचर पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है।
 

हेक्टर का 47.4 फीसदी बाजार पर कब्जा

वहीं चौथे नंबर पर जीप कंपास रही। इस सेगमेंट में यह सबसे महंगी एसयूवी है। अक्टूबर में कंपास की 854 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं चारों एसयूवी को मिलाकर बिक्री 7,026 यूनिट्स की रही। वहीं जुलाई से अक्टूबर तक की बिक्री की तुलना करें, तो एमजी हेक्टर की 9,670 यूनिट्स बिकीं और 47.4 फीसदी बाजार पर कब्जा जमा लिया। जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 500 ने 4,582 यूनिट्स बेचीं। हैरियर ने 3,754 यूनिट्स की बिक्री की और जीप कंपास की इस दौरान 2,571 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन

मार्च 2020 तक सभी एसयूवी में होगा बीएस6 इंजन

वहीं अगले साल 2020 में महिंद्रा नेक्स्ट जेनरेशन XUV500 लाने की तैयारी कर रही है, और कंपनी को उम्मीद है कि इससे बिक्री में बढ़ोतरी होगी। वहीं एमजी मोटर्स छह सीटर हेक्टर लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा टाटा भी हैरियर का बीएस6 वर्जन लाने वाली है, जिसमें मौजूदा डीजल इंजन के मुकाबले पावरफऱुल इंजन लगा होगा। साथ ही इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी फीचर मिलेगा। इसके अलावा जीप भी कंपास का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें