फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Astor: एमजी मोटर ने बढ़ाए एस्टर एसयूवी के दाम, जानें हर वैरिएंट की नई कीमतें, मिलते हैं ढेर सारे फीचर्स

Thu, 02 Jun 2022 06:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी Astor (एस्टर) एसयूवी की कीमतों में वैरिएंट्स के आधार पर बढ़ोतरी कर दी है। 
विज्ञापन
1 of 8
MG Astor - फोटो : MG Motor
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी Astor (एस्टर) एसयूवी की कीमतों में वैरिएंट्स के आधार पर 46,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई MG Astor अब 10.28 लाख रुपये से 18.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस रेंज में उपलब्ध है। अक्तूबर 2021 में लॉन्च की गई MG Astor बाजार में बिक्री के लिए सबसे ज्यादा फीचर लोडेड एसयूवी में से एक है। MG Astor को 9.78 लाख से 16.78 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी अब फीचर्स से भरपूर इस एसयूवी को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
MG Astor Launch - फोटो : MG Motor
5 ट्रिम लेवल
MG इस समय हर महीने Astor एसयूवी की लगभग 2,000 से 3,000 यूनिट्स की बिक्री करती है। कंपनी का कहना है कि उसकी नई एसयूवी की मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन सेमिकंडक्टर चिप की चल रही कमी के कारण वह बढ़ती मांग को पूरा नहीं कर पा रही है। MG Astor 5 ट्रिम लेवल- Style (स्टाइल), Super (सुपर), Sharp (शार्प), Smart (स्मार्ट) और Savvy (सेवी) में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

3 of 8
MG Astor - फोटो : MG Motor
वैरिएंट्स के आधार पर नई कीमतें
एमजी एस्टर एसयूवी दो इंजन विकल्पों - 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल के साथ आती है। 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल वर्जन अब 30,000 रुपये से 46,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। जबकि 1.3-लीटर वर्जन स्मार्ट और शार्प वैरिएंट में उपलब्ध हैं, जो अब 30,000 रुपये से 40,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। 
 
  Style Super Smart Sharp Sharp (O)
VTi-Tech (MT) 10.28 लाख रुपये 11.96 लाख रुपये 13.58 लाख रुपये 14.58 लाख रुपये  
VTi-Tech (CVT)   13.38 लाख रुपये 14.78 लाख रुपये 15.58 लाख रुपये

16.50 लाख रुपये (Ivory)

16.60 लाख रुपये (Sangria)

220 Turbo (AT)     16.48 लाख रुपये 17.40 लाख रुपये 18.13 लाख रुपये

ये सभी एक्स शोरूम कीमतें है जो 1 जून, 2022 से प्रभावी हैं। 

4 of 8
MG Astor - फोटो : MG
इंजन और पावर
एमजी एस्टर दो पेट्रोल इंजन और तीन ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है। दो इंजन विकल्पों में - ब्रिट डायनेमिक 220 टर्बो पेट्रोल इंजन, 6-स्पीड एटी 140 PS का पावर और 220 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें दूसरा मैनुअल ट्रांसमिशन वाला वीटीआई टेक पेट्रोल इंजन और 8-स्पीड सीवीटी है, जो 110 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

5 of 8
MG Astor Rear - फोटो : for reference only
दमदार लुक और स्टाइल
वाहन निर्माता का कहना है कि पर्सनल एआई असिस्टेंट और फर्स्ट-इन-सेग्मेंट ऑटोनॉमस (लेवल 2) टेक्नोलॉजी के साथ भारत की पहली एसयूवी MG Astor (एमजी एस्टर) का आकर्षक लुक और स्टाइल आज के ग्राहकों के साथ बेहतर कनेक्शन बना रहा है। इसमें बोल्ड सेलेस्टियल ग्रिल है, जो सड़क पर अपनी अलग ही मौजूदगी दर्ज कराती है। एसयूवी में एक बेहद सौम्य और रेडी-फॉर-एक्शन स्टांस का पोज है, जिसमें जंप मारते लेपर्ड का शोल्डर लाइन है। एस्टर की इस एसयूवी के एलईडी हेड लैप्स में नौ क्रिस्ल डायमंड एलिमेंट्स है, जिसमें सूक्ष्म डिटेल के साथ एक बिल्कुल अलग हॉक-आई एक्सप्रेशन दिखता है। 
विज्ञापन

6 of 8
2022 MG Astor - फोटो : MG Motor
फीचर्स
नई एस्टर एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, मोड एडजस्ट (नॉर्मल, अर्बन और डायनैमिक) के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग, पैनोरामिक सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर, 6-तरफा इलेक्ट्रिकली एडजस्ट करने वाला ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स के साथ आती है।

 
विज्ञापन

7 of 8
MG Astor interior - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
ऑटोनॉमस लेवल-2 सेफ्टी 
एमजी एस्टर में पहली बार मिड-साइज एसयूवी में लेवल-2 ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी दी गई। ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी फीचर में 14 सेफ्टी प्रोग्राम मिलते हैं। इसमें लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन-कीपिंग असिस्ट, एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, हेडलैंप असिस्ट, फॉर्वर्ड कॉलिजन वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर प्रीवेंशन समेत कई फीचर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें स्पीड असिस्ट सिस्टम मिलेगा, जो गाड़ी की रफ्तार को हमेशा कंट्रोल में रखेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
MG Astor - फोटो : MG
सेफ्टी फीचर्स
एस्टर के सभी वैरिएंट्स में 27 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जबकि टॉप वैरिएंट में 49 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई एमजी एस्टर में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और ब्रेक असिस्ट, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), टीसीएस (ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम), एचएचसी (हिल होल्ड कंट्रोल), एचडीसी (हिल डिसेंट कंट्रोल), इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ईएसएस), ISOFIX चाइल्ड एंकर और ऑल 4 डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी मिलते हैं जैसे ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री अराउंड व्यू कैमरा, कॉर्नरिंग असिस्ट के साथ फ्रंट फॉग लैंप, रियर फॉग लैंप, सिक्योरिटी अलार्म, रियर डिफॉगर, हीटेड ओआरवीएम और अल्ट्रा-हाई स्टील केज बॉडी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें