नई S-Class, अब प्लग-इन हाइब्रिड में उपलब्ध
- फोटो : एआई जनरेटेड
केबिन में मिलेगा वर्चुअल असिस्टेंट
- इंटीरियर में MB.OS (मर्सिडीज-बेंज ऑपरेटिंग सिस्टम) और MBUX Superscreen दिया गया है। साथ ही कार में एआई आधारित हे मर्सिडीज नाम का वर्चुअल असिस्टेंट भी मौजूद है, जो वॉयस कमांड्स के जरिए कई फंक्शन्स को कंट्रोल कर सकता है।
- इसके अलावा गूगल मैप्स आधारित MBUX सराउंड नेविगेशन और जीरो लेयर इंटरफेस जैसी आधुनिक डिजिटल सुविधाएं भी शामिल हैं, जो ड्राइवर और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाती हैं।
कीमत और डिलीवरी
- कीमत की बात करें तो S 450e लॉन्च एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 2.20 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
- इसके कस्टमाइज्ड वेरिएंट S 450e MANUFAKTUR एडिशन की शुरुआती कीमत 2.38 करोड़ रुपये है।
- इस मॉडल की बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4 2026) से मिलनी शुरू होगी।
140 साल पूरे होने का जश्न भी खास
यह लॉन्च इसलिए भी और खास है, क्योंकि कंपनी इस वर्ष अपनी 140वीं वर्षगांठ मना रही है। इस अवसर पर तीन नई एस-क्लास सेडान को 140 स्थानों की ट्रांस-कॉन्टिनेंटल यात्रा पर भेजा गया है।
इस मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा है कि, 'एस-क्लास अपने ग्राहकों की उच्च आकांक्षाओं को पूरा करती है। इस प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को पेश करना कंपनी की पावरट्रेन-एग्नॉस्टिक रणनीति का हिस्सा है। इस रणनीति का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी आवश्यकता और पसंद के अनुसार आंतरिक दहन इंजन, बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल और प्लग-इन हाइब्रिड में से किसी भी विकल्प को चुनने की सुविधा देना है।'