फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi A6: पहली बार PHEV अवतार में आई 5वीं जनरेशन A6 ऑलरोड, बिना पेट्रोल देगी 95km की रेंज; यहां जानें सब कुछ

Wed, 17 Jun 2026 12:41 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Audi A6 Allroad: ऑडी ने अपनी पांचवीं जनरेशन की A6 ऑलरोड (A6 Allroad) से पर्दा उठा दिया है। यह गाड़ी काफी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसे पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) तकनीक से लैस किया गया है। और खासियत की बात करें तो यह लग्जरी कार बिना पेट्रोल खर्च के भी  95 किलोमीटर तक दौड़ सकती है? आइए जानते हैं इस कार के सभी फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से...
 
विज्ञापन
1 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड - फोटो : audi
Audi A6 Allroad PHEV:  दिग्गज कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी पांचवीं पीढ़ी की A6 ऑलरोड क्रॉसओवर को वैश्विक बाजार में अनवील कर दिया है। इस बार कंपनी ने अपनी इस आइकॉनिक कार को बिल्कुल नए और फ्यूचरिस्टिक तकनीक के साथ पेश किया है।



आपको बता दें यह नई ऑडी ए6 अब पहले से कहीं ज्यादा चौड़ी, जमीन से ऊंची यानी की ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और रग्ड डिजाइन के साथ आई है। इस कार में सबसे ज्यादा महत्व इसके प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन काे दिया जा रहा है। स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले एडवांस एयर सस्पेंशन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ यह कार हर तरह के रास्तों पर सफर करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

2 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड - फोटो : audi
पहली बार मिला Plug-in Hybrid पावरट्रेन
  • इस नई ऑडी ए6 ऑलरोड का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र इसका नया प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। जो कुल 367 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • कंपनी की मानें तो यह लग्जरी क्रॉसओवर डब्ल्यूएलटीपी साइकिल के अनुसार, सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 95 किलोमीटर तक सफर तय कर सकती है। ऐसे में रोजाना की ड्राइविंग के दौरान कई आर पेट्रोल डलवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड - फोटो : audi
परफॉर्मेंस भी शानदार
  • इतना ही नहीं, इस गाड़ी का परफॉर्मेंस तो और भी शानदार है। नई A6 Allroad केवल इको-फ्रेंडली ही नहीं बल्कि तेज भी है। Plug-in Hybrid वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.5 सेकंड में पकड़ सकता है।
  • इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक रूप से लिमिट किया गया है। इसमें 25.9 kWh बैटरी पैक (20.7 kWh यूजेबल) इसमें दिया गया, जो 11 kW AC चार्जर से करीब 2.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

4 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड - फोटो : audi
डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद
  • ऑडी उन ग्राहकों के लिए भी बनाई गई है, जो सिर्फ डीजल इंजन पसंद करते हैं। कंपनी ने इसमें 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन का विकल्प भी दे रही है, जिसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक शामिल है।
  • यह इंजन 299 bhp की पावर और 580 Nm का टॉर्क देता है। डीजल वेरिएंट 0-100 किमी/घंटा की स्पीड 5.4 सेकंड में हासिल कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड भी 250 किमी/घंटा है।

  • स्टैंडर्ड A6 Avant (एवांट) की तुलना में नई Allroad को ज्यादा मजबूत और एडवेंचर-फ्रेंडली बनाया गया है। यह मॉडल 111 मिमी ज्यादा चौड़ी है। वहीं फ्रंट ट्रैक 74 मिमी और रियर ट्रैक 70 मिमी तक बढ़ाया गया है।
  • अगर ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो इसमें यह भी 34 मिमी ज्यादा है। इसके अलावा एयर सस्पेंशन ऑफ-रोड मोड में कार को 15 मिमी अतिरिक्त ऊंचाई देने में सक्षम है।
  • हाई-स्पीड ड्राइविंग के दौरान यही सिस्टम वाहन को नीचे लाकर स्थिरता बढ़ाता है।
विज्ञापन

5 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड - फोटो : audi
रियर एक्सल स्टीयरिंग से बेहतर कंट्रोल
  • नई A6 Allroad में रियर एक्सल स्टीयरिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह सिस्टम पीछे के पहियों को फ्रंट व्हील्स की विपरीत दिशा में 5 डिग्री तक मोड़ सकता है, जिससे टर्निंग रेडियस लगभग 1 मीटर तक कम हो जाता है।
  • इससे शहरों में ड्राइविंग और पार्किंग पहले से आसान हो जाती है।
विज्ञापन

6 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड - फोटो : audi
डिजाइन में दिखता है मजबूत एसयूवी जैसा अंदाज
  • ऑडी ने नई ऑलरोड को अधिक रग्ड और एडवेंचर-रेडी लुक दिया है। इसमें नया फ्रंट बंपर, अलग ग्रिल डिजाइन, स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स, चौड़े टायर्स, साइड स्कर्ट्स और नया रियर डिफ्यूजर शामिल हैं।
  • इसके साथ एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी टेललैंप्स स्टैंडर्ड फीचर के रूप में दिए गए हैं, जो इसकी प्रीमियम पहचान को और मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड - फोटो : audi
केबिन में लग्जरी और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल
इंटीरियर लेआउट काफी हद तक A6 एवेंट जैसा है, लेकिन इसमें नया फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।



फीचर्स की बात करें तो इसमें 14.5-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 11.9-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑप्शनल 10.9-इंच पैसेंजर डिस्प्ले, सीट वेंटिलेशन, मसाज सीट्स, डिमेबल पैनोरमिक रूफ और ऑप्शनल फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम शामिल हैं।



हालांकि इंजन ऑप्शंस की वजह से दोनों वेरिएंट्स के बूट स्पेस में अंतर है। डीजल वेरिएंट में ग्राहकों को 466 लीटर की बड़ी जगह मिलती है, जबकि प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वेरिएंट में बैटरी पैक की वजह से थोड़ा कम यानी 404 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।



यह शानदार कार अंतराष्ट्रीय बाजार में स्कोडा सुपर्ब स्काउट, वोल्वो वी90 क्रॉस कंट्री और मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास ऑल-टेरेन  जैसी प्रीमियम गाड़ियों को टक्कर देने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें