Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने दो नए मॉडल - GLB (जीएलबी) और ऑल-इलेक्ट्रिक EQB (ईक्यूबी) लॉन्च करके अपनी 7-सीटर एसयूवी लाइन-अप का भारतीय बाजार में विस्तार किया है। Mercedes GLB SUV तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 63.80 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इलेक्ट्रिक कार सिर्फ एक EQB 300 4Matic ट्रिम में आती है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
Martin Schwenk & Santosh Iyer with Mercedes GLB
- फोटो : Mercedes Benz
Mercedes-Benz GLB
GLB एक 7-सीटर एसयूवी है, जो तीसरी पंक्ति में दो एडिशनल इंडीविजुअल सीटों की पेशकश करती है। इसे अक्सर "मिनी जीएलएस" के रूप में जाना जाता है। यह कार दो इंजन ऑप्शंस के साथ तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है।
GLB 220d वैरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन है जो 3,800 आरपीएम पर 188 बीएचपी और 1,600-2,600 आरपीएम पर 400 एनएम जेनरेट करता है। GLB 200 में 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 5,500 आरपीएम पर 161 बीएचपी और 1,620-4,000 आरपीएम पर 250 एनएम जेनरेट करता है।
पेट्रोल इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है, जबकि डीजल को 8-स्पीड डुअल-क्लच यूनिट और वैकल्पिक ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है।
विज्ञापन
3 of 5
Martin Schwenk & Santosh Iyer with Mercedes EQB
- फोटो : Mercedes Benz
EQB 300 4Matic
EQB कार GLB का फुल-इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसमें एक जैसी बॉडी शेल का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन ब्रांड की EQ रेंज ईवी से प्रेरित एक यूनिक फ्रंट लुक पेश करता है।
EQB 300 4Matic में 225 BHP और 390 Nm के पीक आउटपुट के साथ डुअल-मोटर सेटअप का इस्तेमाल करता है। मर्सिडीज का दावा है कि यह एसयूवी 8 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।
EQB में एक 66.5 kWh बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्ज करने पर अधिकतम 388 से 423 किमी (WLTP साइकिल) देता है। कार 11 kW एसी चार्जर के साथ आती है। लेकिन 100 kW DC फास्ट-चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 32 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक रिचार्ज किया जा सकता है।
4 of 5
Mercedes GLB and EQB
- फोटो : Mercedes Benz
कितनी है कीमत
Mercedes-Benz GLB और EQB की एक्स-शोरूम कीमतें:
वारंटी
दोनों एसयूवी 7-सीटर हैं जिनमें फोल्डेबल तीसरी पंक्ति और दूसरी पंक्ति की सीटें हैं। सीटों की तीसरी पंक्ति बच्चों और पालतू जानवरों के लिए काफी उपयोगी है। GLB एसयूवी 8 साल की इंजन ट्रांसमिशन वारंटी के साथ आती है। जबकि EQB इलेक्ट्रिक एसयूवी 8 साल की बैटरी वारंटी के साथ आती है। फिलहाल दोनों कारों को सीबीयू रूट के जरिए भारत में इंपोर्ट किया जाता है।