भारत में 2020 Mercedes-Benz GLC Coupe facelift (2020 मर्सडीज-बेंज GLC कूपे फेसलिफ्ट) को लॉन्च कर दिया गया है। यह पहली non-AMG coupe SUV (गैर-एएमजी कूपे एसयूवी) है जिसे जर्मनी की दिग्गज कार निर्माता कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। ये भारत में पहले से बिक्री की जा रही AMG GLC 43 (एएमजी GLC 43) के जैसी ही है। हालांकि भारत में लॉन्च हुआ मॉडल फेसलिफ्टेड है जिसे पहली बार 2019 जेनेवा मोटर शो में शोकेस किया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
Mercedes-Benz GLC Coupe
- फोटो : Mercedes-Benz
मुकाबला
यह भारत में मर्सिडीज-बेंज की पहली coupe SUV (कूपे एसयूवी) नहीं है। 2020 Mercedes-Benz GLC Coupe भारत में कंपनी का साल 2020 में लॉन्च किया गया चौथा नया उत्पाद है। GLC Coupe facelift की टक्कर BMW X4 (बीएमडब्ल्यू X4), Porsche Macan (पोर्श मैकेन), Volvo XC60 (वोल्वो XC60) जैसी प्रीमियम गाड़ियों से होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Mercedes-Benz GLC Coupe facelift
- फोटो : Mercedes-Benz
पावर
Mercedes-Benz GLC Coupe facelift में 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 254 bhp का पावर और 370 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। वहीं डीजल इंजन 242 bhp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। उम्मीद है कि इस कूपे एसयूवी के इंजन के साथ 9G-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक स्टैंडर्ड मिलेगा। साथ ही इस कार में 5 ड्राइविंग मोड्स के साथ 4मैटिक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
4 of 5
Mercedes-Benz GLC Coupe facelift
- फोटो : Mercedes-Benz
फीचर्स
कंपनी ने नई Mercedes-Benz GLC Coupe facelift एसयूवी को नए लुक के साथ पेश किया गया है। नए GLC Coupe में डैशबोर्ड को नया डिजाइन दिया गया है। सेंट्रल कंसोल नया है, एयर-वेंट का डिजाइन नई Mercedes A-Class के जैसा ही है। मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील में भी कुछ नयापन है, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच का सेंटर-माउंटेड डिस्प्ले और ट्रांसमिशन टनल पर लगा एक मल्टीफंक्शनल टचपैड। इस एसयूवी में सिग्नेचर डायमंड पैटर्न ग्रिल, नए LED हेडलैंप्स और रिवाइज्ड फ्रंट बंपर दिए हैं। इस कार में स्लोपिंग रूफलाइन दिया गया है। कार में स्पोर्टी लुक वाले 19-इंच अलॉय व्हील्स मिलेंगे। कार के रियर में नए मोल्डेड डिफ्यूजर, एंगुलर एग्जॉस्ट टिप और री-डिजाइन LED टेल लैंप्स दिए गए हैं।
कीमत
2020 Mercedes-Benz GLC Coupe facelift 300 पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 62.70 लाख रुपये रखी गई है। वहीं कार के 300डी डीजल वेरिएंट की की एक्स-शोरूम कीमत 63.70 लाख रुपये रखी गई है।