Third-gen Mercedes-Benz GLA Panoramic Sunroof
- फोटो : Amar Ujala
केबिन और इंटीरियर में कौन-कौन से आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं?
कार के अंदर टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया गया है:
-
ऑप्शनल ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप:
इसमें मर्सिडीज का एमबीयूएक्स सुपरस्क्रीन सेटअप मिलता है, जिसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14-इंच की मुख्य इंफोटेनमेंट स्क्रीन और सह-यात्री के लिए 14-इंच की स्क्रीन शामिल है। स्टैंडर्ड वर्जन में सह-यात्री के सामने इल्यूमिनेटेड स्टार पैटर्न वाला ग्लास पैनल दिया जाता है।
-
केबिन लेआउट:
ऑल-ब्लैक केबिन में सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं। एसी कंट्रोल टचस्क्रीन के जरिए होते हैं, जबकि स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर फिजिकल बटन मौजूद हैं। मॉडल के हिसाब से फैब्रिक या लेदरेट सीट्स का विकल्प मिलता है।
-
प्रीमियम फीचर्स:
इसमें 16-स्पीकर वाला बर्मेस्टर 3डी साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ट्रांसपेरेंट बोनट फंक्शन वाला 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्टेंस जैसे फीचर्स शामिल हैं।
भारत में कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?
फिलहाल मर्सिडीज-बेंज भारत में केवल दूसरी पीढ़ी का जीएलए माइल्ड-हाइब्रिड (इंजन) मॉडल बेचती है> जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 51.80 लाख रुपये है।
जब यह तीसरी पीढ़ी का मॉडल - विशेषकर इसका ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन - भारतीय बाजार में कदम रखेगा, तो इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है।