फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki XL7 Unveiled: सुजुकी XL7 के नए अवतार के बाद तेज हुई XL6 अपडेट की चर्चा, क्या देश में आएगा अपडेटेड मॉडल?

Thu, 30 Jul 2026 11:58 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Suzuki XL7 2026: सुजुकी ने अपनी नई अपडेटेड  XL7 से पर्दा उठा दिया है। जिसके बाद से देश में Maruti XL6 के अपडेटेड मॉडल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर नई XL7 में क्या बदला है और क्या ये फीचर्स भारत में भी मिल सकते हैं?
 
विज्ञापन
1 of 4
मारुति एक्सएल 7 - फोटो : globalsuzuki
Maruti XL6 facelift: सुजुकी ने 2026 गाकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) में अपनी अपडेटेड MPV XL7 से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। यह नया अनवीलिंग भारत में बिकने वाली मारुति सुजुकी XL6 के भविष्य के मॉडल का सबसे स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
हालांकि मारुति सुजुकी ने भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन XL7 और XL6 एक ही बेसिक आर्किटेक्चर (प्लेटफॉर्म) और कई डिजाइन एलिमेंट्स साझा करते आए हैं। इंडोनेशियाई बाजार में उतरा यह मॉडल अब नए लुक, ज्यादा फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आया है। अगर मारुति अपनी सामान्य प्रोडक्ट स्ट्रैटजी फॉलो करती है, तो इनमें से कई अपडेट्स भारत में Nexa डीलरशिप के जरिए बिकने वाले XL6 में भी देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मारुति एक्सएल 7 - फोटो : globalsuzuki
क्या लुक में हुआ है कोई बदलाव?
पहली नजर में XL7 अब भी अपने परिचित क्रॉसओवर-स्टाइल MPV लुक में ही दिखती है, लेकिन सुजुकी ने इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव करके इसे और ज्यादा आधुनिक बना दिया है:
  • नया फ्रंट डिजाइन: फ्रंट बंपर को पूरी तरह रीडिजाइन किया गया है और ग्रिल में नए बदलाव किए गए हैं।
  • लाइटिंग व एलॉय: कार में अपडेटेड LED लाइटिंग सिग्नेचर दिए गए हैं और नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं।
  • रियर रिफ्रेश: इसके रियर (पिछले हिस्से) में भी बहुत छोटे बदलाव किए गए हैं जो एक्सटीरियर को नया लुक देते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मारुति एक्सएल 7 का इंटीरियर - फोटो : globalsuzuki
आधुनिक केबिन और फीचर्स 
हालांकि एक्सटीरियर के मुकाबले कार के अंदर प्रवेश करते ही आपको केबिन में आधुनिक बदलाव नजर आएंगे।
  • बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले: डैशबोर्ड पर अब पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • रिवाइज्ड कंसोल: इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंटर कंसोल को पूरी तरह रिवाइज्ड (अपडेट) किया गया है।
  • एडवांस्ड फीचर्स: इंडोनेशियाई वेरिएंट के आधार पर ग्राहकों को 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार फीचर्स और सुजुकी सेफ्टी सपोर्ट (ब्रांड का ADAS एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
  • सिक्स-सीटर लेआउट: दूसरी रो (2nd Row) में कैप्टेन सीट्स वाली छह-सीटर लेआउट बिना किसी बदलाव के बरकरार है, जो XL7 और भारतीय XL6 दोनों की ही पहचान है।
विज्ञापन

4 of 4
मारुति एक्सएल 7 - फोटो : globalsuzuki
भारत में क्या आ सकता है और कैसा होगा इंजन? 
  • हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए भारतीय मॉडल से जुड़ी जानकारी अभी अनुमानों पर आधारित है। हालांकि, इंडोनेशियाई XL7 हमेशा से भारतीय XL6 के स्टाइलिंग थीम्स का पूर्वावलोकन (प्रीव्यू) देती रही है।
  • वहीं, कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि भारत आने वाला मॉडल बिल्कुल इंडोनेशियाई मॉडल जैसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। मारुति सुजुकी आमतौर पर भारतीय बाजार की मांग और कीमत के हिसाब से फीचर्स में बदलाव करती है। कुछ विदेशी फीचर्स यहाँ छोड़े जा सकते हैं, तो कुछ भारत-विशेष फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
  • इंजन व पावरट्रेन: मैकेनिकली, इंडोनेशियाई XL7 में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रखा गया है। अगर भारत में XL6 अपडेट होती है, तो यह मारुति के भरोसेमंद 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ ही जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनी ने इंजन या पावरट्रेन में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की है।

 क्या खरीदारों को इंतजार करना चाहिए?
मौजूदा XL6 भारत में काफी वर्षों से बिक रही है और यह देश में सेकंड-रो कैप्टेन सीट्स वाली कुछ चुनिंदा प्रीमियम MPV में से एक है। इंडोनेशिया में रिवाइज्ड XL7 के सामने आने से भारतीय XL6 के रिफ्रेश की संभावना काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें