अहमदाबाद स्थित टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप Matter (मैटर) ने देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया है। यह कंपनी का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव है और इसे ऊबड़-खाबड़ सड़कों और रोडवेज दोनों पर सफर करने के लिए डिजाइन और इंजीनियर किया गया है। ग्राउंड-अप और इन-हाउस से निर्मित, इलेक्ट्रिक वाहन अहमदाबाद में कंपनी के प्लांट से निर्मित किया जाएगा और देश के प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने सोमवार को बाइक से पर्दा उठाया है और इसकी कीमत का एलान होना बाकी है। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
Matter Electric Motorcycle
- फोटो : Matter
संस्थापक और समूह के सीईओ, मोहाल लालभाई ने कहा, “यह अरुण, प्रसाद, सरन और मैटर के 300 इनोवेटर्स के साथ की यात्रा में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। कई पहल के साथ, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि यह मोटरसाइकिल हमें उस भविष्य की ओर ले जाएगी जिसका हम सभी ने सपना देखा है। हमारी दृष्टि ने हमें यथास्थिति को चुनौती देने, लक्ष्य के प्रति निरंतर और लचीला बने रहने और चपलता के साथ कठिन रास्ते पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। आज हम भारत के इलेक्ट्रिफिकेशन की यात्रा को तेज कर रहे हैं क्योंकि भारत मोटरबाइकों पर सवार है।"
विज्ञापन
3 of 8
Matter Energy 1.0
- फोटो : Matter
पावर पैक
इस इलेक्ट्रिक मोटरबाइक में एक इंटीग्रेटेड, हाई एनर्जी डेंसिटी, 5 kWh पावर पैक, मैटर एनर्जी 1.0 मिलता है। पावर पैक को भारतीय पर्यावरण और उपयोग की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इन-हाउस विकसित किया गया है और यह एक इंटीग्रेटेड यूनिट है जिसमें बैटरी पैक, बैटरी प्रबंधन प्रणाली (बीएमएस), ड्राइव ट्रेन यूनिट (डीटीयू), पावर कंवर्जन मॉड्यूल और अन्य सुरक्षा शामिल हैं।
पैक में इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंट थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम (आईआईटीएमएस ) सहित कई पेटेंट टेक्नोलॉजी हैं जो एक्टिव लिक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करती हैं जो पैक के सभी कंपोनेंट के ऑप्टिमम परफॉर्मेंस को सुनिश्चित करती हैं, जो इसे भारत का पहला लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बैटरी पैक भी बनाती है। इस पैक पर लगा सुपर स्मार्ट बीएमएस लगातार दक्षता, सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए सिस्टम की निगरानी और अनुकूलन करता रहता है। पावर पैक प्रमुख स्थानों पर कई सेंसर से लैस है जो तापमान, करंट और वोल्टेज जैसे मापदंडों पर एक नियमित नजर रखता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरा सिस्टम हमेशा जरुरी ऑपरेटिंग रेंज के भीतर ही अपना काम करता रहे।
4 of 8
Matter Drive 1.0 Liquid Cooled Motor
- फोटो : Matter
ड्राइवट्रेन
ब्रांड का कहना है कि एक हाई-क्वालिटी और स्मूद राइडिंग के लिए, मैटर ने मैटर ड्राइव 1.0 विकसित किया है। यह एक क्रांतिकारी प्रोपल्शन सिस्टम जो मैटर हाइपरशिफ्ट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ती है, जो राइडर को पावर डिलीवरी का पूरा कंट्रोल देती है। प्रोप्राइटरी सेक्वेंशियल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया 10.5kW इलेक्ट्रिक मोटर ड्राइवट्रेन के परफॉरमेंस रेंज को बढ़ाता है और लगातार पावर डिस्ट्रीब्यूशन, फ्लैट टॉर्क और एफिशिएंसी प्रदान करता है जैसे कोई अन्य नहीं कर पाता।
पेटेंट लिक्विड कूलिंग तकनीक जो रोटर और स्टेटर को एक साथ ठंडा करती है, इलेक्ट्रिक मोटर से तेजी से गर्मी निकालने में सक्षम होती है, तब भी जब वाहन चल नहीं रहा हो। ड्राइवट्रेन को मैटर की अत्याधुनिक सुविधा में व्यापक टेस्टिंग और सत्यापन के अधीन किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह न सिर्फ एआईएस 041 और आईपी65 जैसे प्रदर्शन और सुरक्षा पर विकसित कड़े मानकों को पूरा करता है बल्कि जरूरी एक्सट्रीम परफॉर्मेंस को पूरा करने में भी सक्षम है।
चार्जिंग सिस्टम
मोटरबाइक एक सामान्य कनेक्टर के जरिए स्टैंडर्ड और फास्ट चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है। यह ई-बाइक एक स्टैंडर्ड ऑन-बोर्ड 1kW इंटेलिजेंट चार्जर, मैटरचार्ज 1.0 से लैस है, जो किसी भी 5A, 3-पिन प्लग पॉइंट पर वाहन को चार्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। ऑन-बोर्ड चार्जर वाहन को 5 घंटे से भी कम समय में चार्ज कर सकता है और इसमें ओवर चार्ज प्रोटेक्शन भी है।
विज्ञापन
6 of 8
Matter Liquid Cooled Motor
- फोटो : Matter
डिजाइन
मैटर का कहना है कि इस मोटरबाइक को भावनाओं को प्रेरित करने के लिए डिजाइन किया गया है। मोटरबाइक बनाने में जो सोचा गया वह ओवरऑल विजुअल अपील के साथ-साथ वर्चूअल डिटेल्स में साफ है। बाय-फंक्शनल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्प्लिट एलईडी टेल लैंप, बॉडी-इंटीग्रेटेड फ्रंट टर्न सिग्नल, एक ट्रांसपरेंट श्राउड, गियर बॉक्स से जुड़ा एक खुला स्पिनर है जो मैटर की मोटरबाइक के लिए एक प्रगतिशील डिजाइन लैंग्वेज का प्रतीक बन गया हैं। यह वाहन सुविधाजनक उपयोगिता तत्वों के साथ भी आता है जैसे बिल्ट-इन लाइट्स के साथ 5-लीटर स्टोरेज स्पेस और एक स्मार्ट मोबाइल चार्जिंग पोर्ट।
विज्ञापन
7 of 8
Matter Logo
- फोटो : Matter
कनेक्टेड एक्सपेरिएंस
मोटरबाइक हमेशा राइडर के साथ कनेक्ट रहने के लिए डिजाइन की गई है। एडवांस्ड प्रोसेसर, 4जी कनेक्टिविटी और एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित टच इनेबल्ड 7-इंच व्हीकल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (वीआईसी), यूआई चलाता है जो राइडर को उनकी जरूरत की सभी जानकारी देता है। स्पीड, गियर पोजिशन, राइडिंग मोड, नेविगेशन, मीडिया, कॉल कंट्रोल और अन्य स्मार्ट फीचर्स जो किसी मोटरबाइक में पहले कभी नहीं देखे गए। कनेक्टेड मोबाइल एप्लिकेशन रिमोट लॉक / अनलॉक, जियोफेंसिंग, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, वाहन के स्वास्थ्य की निगरानी जैसे वाहन कंट्रोल के लिए एक सहज एकीकरण को सक्षम बनाता है और राइडर को व्यक्तिगत सवारी स्टैटिस्टिक्स, चार्जिंग की स्थिति, पुश नेविगेशन और बहुत कुछ प्रदान करता है। प्रोक्सिमिटी बेस्ड की-फोब और पैसिव की-लेस एंट्री सिस्टम राइडर को वाहन के पास जाकर ही लॉक/अनलॉक करने की अनुमति देता है। वास्तव में यह बाइक बिना चाबी के स्टार्ट होती है।
मैटर ने मोटरसाइकिल को -10 डिग्री से 55 डिग्री (सी) के ऑपरेटिंग परिवेश तापमान के साथ भारत की पेशकश की जाने वाली जलवायु परिस्थितियों की एक बड़ी रेंज में आसानी से प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन और विकसित किया है। बाइक किसी भी तरह से सुरक्षा से समझौता नहीं करती है और एबीएस के साथ आगे और पीछे के डिस्क ब्रेक बड़े टायरों के साथ सख्त और सुरक्षित ब्रेकिंग में सहायक होते हैं, जो शानदार ट्रैक्शन और रोड ग्रिप देते हैं। पेटेंट किया हुआ ड्युअल क्रैडल फ्रेम इन सभी कंपोनेंट को एक साथ एक यूनिक पैकेज है, जबकि वाहन की स्थिरता, राइडिंग डायनामिक्स, कॉर्नरिंग परफॉर्मेंस और बेस्ट-इन-क्लास एक्सपीरियंस देता है।