फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Maruti Cars: हो जाइए तैयार, आ रही है मारुति सुजुकी की ये छह नई कारें

Sat, 29 Apr 2023 10:49 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Suzuki Jimny - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की भारतीय बाजार को लेकर कुछ बड़ी योजनाएं हैं। अगले कुछ वर्षों में, इंडो-जापानी वाहन निर्माता नए मॉडलों की एक सीरीज के साथ-साथ अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को बड़ा बनाने की योजना बना रही है। साथ ही मौजूदा उत्पादों के कई न्यू जेनरेशन और फेसलिफ्ट वर्जन लाने की भी योजना है। यहां हम आपको बता रहे हैं मारुति सुजुकी की उन कारों के बारे में जो इस साल और अगले साल तक में भारत में आने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023 - फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Jimny
इंडो-जापानी कार निर्माता मई के महीने में, शायद आखिरी हफ्ते में, अपनी 5-डोर Jimny (जिम्नी) लाइफस्टाइल एसयूवी को रोल आउट करने के लिए तैयार है। इस एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके नई एसयूवी को ऑनलाइन या अधिकृत डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। यह जाहिर तौर पर देश में मारुति की आनेवाली उन कारों में से एक है जिसका कार प्रेमी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। नई Maruti SUV को पावर देने के लिए एक 1.5-लीटर, K15B नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 103bhp का पावर और 134Nm का टॉर्क जनेरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकता है। जिम्नी मॉडल लाइनअप जीटा और अल्फा वैरिएंट में आएगा, जिसमें टचस्क्रीन स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा, कलर एमआईडी डिस्प्ले और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota (For Reference Only)
Maruti Suzuki MPV
मारुति सुजुकी इनोवा हाईक्रॉस पर आधारित प्रीमियम एमपीवी के तौर पर रीबैज्ड टोयोटा लाएगी। यह इंडो-जापानी वाहन निर्माता की भारत में सबसे महंगी पेशकश होगी। एमपीवी में पावर के लिए इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ और इसके बिना भी आएगा। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप 186PS की पीक पावर और 206Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं पेट्रोल इंजन 174PS का पावर और 205Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई मारुति एमपीवी को टोयोटा के मोनोकोक टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा और यह एडीएएस, एक डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, एक नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ओटोमन फंक्शन के साथ दूसरी पंक्ति की सीटें, कनेक्टेड कार टेक और भी कई फीचर्स के साथ आएगी।

 

4 of 7
Maruti Suzuki SUV - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
Maruti 7-seater SUV
इंडो-जापानी वाहन निर्माता कंपनी आने वाले वर्षों में प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो नई मारुति थ्री-रो SUV ग्रैंड विटारा पर आधारित होगी और Tata Safari, Hyundai Alcazar और Mahindra XUV700 जैसी कारों को टक्कर देगी। इस साल मारुति सुजुकी की ओर से यह तीसरी नेक्सा पेशकश होगी। कंपनी ने फिलहाल इस मॉडल के बारे में कोई आधिकारिक डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसके नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ टोयोटा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने की संभावना है। इसका मतलब है कि इसमें 1.5-लीटर K15C पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन होंगे।
विज्ञापन

5 of 7
Maruti Swift - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
New-Gen Maruti Swift
जापानी वाहन निर्माता सुजुकी ने यूरोप की सड़कों पर नेक्स्ट-जेनरेशन स्विफ्ट हैचबैक की टेस्टिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो नए मॉडल का ग्लोबल डेब्यू 2023 के मध्य तक होगा। हैचबैक का नया मॉडल अगले साल तक भारत में भी आ सकता है। बहुप्रतीक्षित आगामी मारुति कारों में से एक 2024 मारुति स्विफ्ट के डिजाइन में अहम बदलाव होगा और इसमें केबिन को भी अपग्रेड किया जाएगा। नया मॉडल HEARTECT प्लेटफॉर्म के मजबूत वर्जन पर आधारित होगा जो नई बलेनो हैचबैक में इस्तेमाल किया जाता है। इसे मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाना जारी रहेगा। नए मॉडल में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी मिलेगी। खबरों के मुताबिक, इसमें एक नया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जिसमें एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन है जो 40 किमी प्रति लीटर से ज्यादा की माइलेज दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो नई स्विफ्ट देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Suzuki Dzire  - फोटो : For Reference Only
New-Gen Maruti Suzuki Dzire 
मारुति स्विफ्ट के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल की तरह ही, मारुति सुजुकी 2024 में अपनी डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान का न्यू जेनरेशन मॉडल लाएगी। नई डिजायर एक ज्यादा माइलेज देने वाले बेहतर पावरट्रेन के साथ डिजाइन और इंटीरियर में कई बदलावों के साथ आएगी। यह सेडान सुजुकी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो Baleno और Fronx में भी दी जाती है। नई 2024 मारुति डिजायर एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ एक नए 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 35 से 40 किमी प्रति लीटर (ARAI प्रमाणित) का माइलेज देगा। रेगुलर पेट्रोल वैरिएंट की तुलना में, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड डिजायर की कीमत लगभग 1 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये ज्यादा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Maruti electric EVX - फोटो : अमर उजाला
Maruti Suzuki Electric SUV
मारुति सुजुकी और टोयोटा मिलकर 2025 तक भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। मारुति सुजुकी की पहली ईवी एक मिड-साइज एसयूवी होगी और इसकी लंबाई लगभग 4.2 मीटर होगी। Suzuki-Toyota JV 40PL प्लेटफॉर्म का एक अलग डेरिवेटिव विकसित कर रहा है, जिसका कोडनेम 27PL है। कॉम्पैक्ट कारों, एमपीवी या एसयूवी से शुरू होने वाली पारिवारिक ईवी की एक बड़ी रेंज विकसित करने के लिए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। पहली मिड-साइज की इलेक्ट्रिक एसयूवी 27PL पर आधारित होगी। इलेक्ट्रिक वाहन TDSG से बैटरी पैक लेगा, जो Suzuki, Denso और Toshiba के बीच बड़े पैमाने पर बैटरी बनाने वाली एक जॉइन्ट वेंचर कंपनी है। दरअसल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 2023 ऑटो एक्सपो में EVX नाम के ईवी के शुरुआती प्रोटोटाइप को पेश किया था। इस एसयूवी के प्रॉडक्शन वर्जन की 2025 की शुरुआत में आने की संभावना है। कॉन्सेप्ट मॉडल को 60kWh बैटरी पैक के साथ फिट किया गया था और दावा किया गया था कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी की रेंज पेश करता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें