अगर आप मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जुलाई में फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 से उसके विभिन्न मॉडलों की कीमतों में अधिकतम 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ रही उत्पादन लागत और महंगाई के दबाव के कारण यह फैसला लिया गया है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम रखने की कोशिश की गई है।