फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने अपनी CNG कारों पर दिया 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

Tue, 28 May 2019 09:37 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Maruti Suzuki CNG - फोटो : Maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर से डिस्काउंट लेकर आई है। जी हां कंपनी अपनी फैक्ट्री फिटेड CNG कारों पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। दरअसल यह डिस्काउंट बिक्री को बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है। आइये जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 – CNG

2 of 4
Alto K10 CNG - फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार ऑल्टो K10 के CNG मॉडल पर 40 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कॉर्पोरेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ऑल्टो K10 के CNG मॉडल की कीमत 4.45 लाख रुपये है। CNG मोड पर यह कार 32.26km/kg की माइलेज देती है। कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है।       
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी Celerio – CNG

3 of 4
Celerio CNG - फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी अपनी हैचबैक कार सेलेरिओ पर 45 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कॉर्पोरेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सेलेरिओ के CNG मॉडल की कीमत 5.34 लाख रुपये है। CNG मोड पर यह कार 31.76 km/kg की माइलेज देती है। कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है।       
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी WagonR – CNG

4 of 4
WagonR CNG - फोटो : Google
मारुति सुजुकी ने हाल ही में नई वैगन-आर को मार्किट में उतारा है और लोगों ने भी इसे खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखाई है। ग्राहकों के लिए कंपनी नई वैगन-आर के CNG मॉडल पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कॉर्पोरेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वैगन-आर  के CNG मॉडल की कीमत 4.84 लाख रुपये है। CNG मोड पर यह कार 33.54 km/kg की माइलेज देती है। कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है।       
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें