फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Activa 5G लिमिटेड एडिशन की कीमत हुई लीक, देखिये तस्वीरें

Tue, 28 May 2019 09:37 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Honda Activa 5G limited edition - फोटो : Google
भारत में होंडा एक्टिवा इस समय बेहद पॉपुलर स्कूटर है। अब कंपनी जल्द ही एक्टिवा 5G स्कूटर का लिमिटेड एडिशन मार्किट में लांच करने की तैयारी कर रही है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा के कुछ डीलरशिप पर नए मॉडल की बुकिंग भी शुरू गई है। माना जा रहा है कि एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन की डिलीवरी अगले महीने (जून) में शुरूं की जा सकती है।
विज्ञापन

एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन में मिलेंगे ये फीचर्स

2 of 3
Honda Activa 5G limited edition - फोटो : Google
नया एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन 2 अलग ड्यूल-टोन पेंट स्कीम के साथ आएगा। लीक हुईं फोटो में भी आप देख सकते हैं। यह नए कलर ऑप्शन सिल्वर और ब्लैक या पर्ल व्हाइट और गोल्ड होंगे। इसके फ्रंट और मडगार्ड में ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे जिससे यह मौजूदा नार्मल एक्टिवा से थोड़ा अलग नजर आता है। लिमिटेड एडिशन के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन के STD वैरिएंट की कीमत 55,032 रुपये और DLX वैरिएंट की कीमत 56,897 रुपये हो सकती है।
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और फीचर्स

3 of 3
Honda Activa 5G limited edition - फोटो : Google
होंडा एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन में 110सीसी का इंजन मिलेगा जो 7.85 bhp का पावर और 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें V-मैटिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें होंडाका कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया गया है। वही इसके फ्रंट 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी।  कुछ फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलैंप, पोजिशन लैंप और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। आपको बता दें कि इस समय होंडा अपने नेक्सट जेनरेशन एक्टिवा 6G पर भी काम कर रही है जोकि बीएस-6 इंजन के साथ आएगा। उम्मीद है इसे इस साल अंत तक लांच किया जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें