फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti की नई WagonR अब देगी 200 km की माइलेज, जानिये कब होगी लांच

Tue, 28 May 2019 01:06 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
WagonR - फोटो : Google
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब अपनी नई इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है। और यह कार कोई और नहीं बल्कि वैगन-आर ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक वैगन-आर को 2020 तक तैयार कर लिया जाएगा। लेकिन इसकी लॉन्चिंग इस बात निर्भर रहेगी कि क्या ग्राहक पेट्रोल-डीजल मॉडल से ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार होंगे या नहीं। एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी फिलहाल 50 इलेक्ट्रिक वैगनआर की टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है।
विज्ञापन

संभावित कीमत

2 of 3
WagonR - फोटो : Google
मौजूदा वैगन-आर की तुलना में इलेक्ट्रिक वैगन-आर के लुक्स में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। कायास लगाए जा रहे है कि कंपनी इसके 10 लाख रुपये के आस-आस मार्किट में उतार सकती है। लेकिन सरकार की FAME 2 पॉलिसी के लागू होने के बाद इस कार की कीमत में काफी कमी भी देखने को मिल सकती है। इस बारे में जानकर बताते हैं कि इसकी कीमत तब 7 से 8 लाख रुपये हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा माइलेज और फास्ट चार्जिंग की सुविधा

3 of 3
WagonR - फोटो : Google
इलेक्ट्रिक वैगन-आर में लगी बैटरी फास्ट चार्ज को सपोर्ट करेगी। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार सिर्फ 40 मिनट में यह कार 80 फीसदी तक चार्ज हो होगी और फुल चार्ज पर यह करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। खास बात यह है कि आप इसे घर में इस्तेमाल करने वाले AC सॉकेट से भी चार्ज कर पायेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें