फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda ने लांच किया CB Shine का लिमिटेड एडिशन, जानिये कीमत

Tue, 28 May 2019 01:05 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Honda CB Shine Limited Edition - फोटो : Honda
125cc बाइक सेगमेंट में होंडा की शाइन बेहद पॉपुलर बाइक है। कई बार इस बाइक में नए-नए बदलाव किये गये है। और अब ग्राहकों के लिए कंपनी ने इस बाइक का लिमिटेड एडिशन लांच कर दिया है। इस बाइक में कुछ छोटे-मोटे बदलाव के साथ इसे दो नए कलर्स में भी उतारा गया है। आइये जानते हैं बाइक के फीचर्स के बारे में...
विज्ञापन

कीमत और फीचर्स  

2 of 3
Honda CB Shine Limited Edition - फोटो : honda
Honda CB Shine के लिमिटेड एडिशन को दो नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा है। इसमें अब Imperial Red Metallic और Black Spear Silver कलर मिलेंगे है।दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 59,083(ड्रम ब्रेक) रुपये और 63,743 रुपये (डिस्क ब्रेक) रखी है। Honda CB Shine के लिमिटेड एडिशन में नया वाइजर ग्राफिक्स डिजाइन दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में नहीं किया कोई बदलाव

3 of 3
Honda CB Shine Limited Edition - फोटो : Honda
Honda CB Shine के लिमिटेड एडिशन में वही इंजन मिलेगा जो मौजूदा शाइन में दिया है। इसमें CB 125 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह 10.16 bhp की मैक्सिमम पावर और 10.3 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 4 स्पीड गियर दिए हैं। इस बाइक में ड्रम और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। साथ ही सेफ्टी के लिए इसमें कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया गया है। शाइन अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है, आंकड़ों के मुताबिक होंडा हर साल करीब 9 लाख शाइन बेच रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें