फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने विटारा ब्रेज़ा का Sports Limited Edition भारत में किया लांच

Fri, 24 May 2019 05:32 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Vitara Brezza Sports Limited Edition - फोटो : google
देश की सबसे बड़ी कार निर्मता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर SUV विटारा ब्रेज़ा का नया स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन भारत में लांच कर दिया है। ग्राहकों को कुछ नया देने के लिये और साथ ही अपनी बिक्री और बेहतर करने के लिए कंपनी ने यह नया एडिशन लांच किया है। आइये जानते हैं कौन-कौन से खास फीचर्स आपको इसमें मिलेंगे
 
विज्ञापन

स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन में मिलेंगे ये खास फीचर्स

2 of 3
Vitara Brezza Sports Limited Edition - फोटो : google
विटारा ब्रेज़ा के नए स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन में ग्राहकों को खास बॉडी ग्राफिक्स, नई सीट कवर, डिजाइनर मैट, स्लाइड क्लैडिंग, फ्रंट और रियर गार्निश, लेदर स्टीयरिंग कवर, डोर सिल-गार्ड, व्हील आर्क किट और नेक कुशन जैसे फीचर्स मिलेगे। विटारा ब्रेज़ा को 29,990 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर स्पोर्ट्स लिमिटेड संस्करण में बदल सकते हैं। नया एडिशन काफी बेहतर बाज़ार आ रहा है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों की पसंदीदा कॉम्पैक्ट SUV

3 of 3
Maruti Suzuki Vitara Brezza
मार्च 2016 में लॉन्च किया गया था। 3 साल की छोटी अवधि में, विटारा ब्रेज़ा ने भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी परिदृश्य को बदल दिया है। 2018-19 में, मारुति सुजुकी ने विटारा ब्रेज़ा की 1,57,880 से अधिक units बेचीं, जिससे बाजार में हिस्सेदारी 44 फीसदी से अधिक हो गई। इंजन की बात करें तो इसमें 1.3 लीटर डीडीआईएस-200 इंजन दिया गया है। कार में पावर तो ज्यादा नहीं मिलेगी लेकिन माइलेज के मामले में यह काफी बेहतर है। कार का एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर है।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें