देश की सबसे बड़ी कार निर्मता कपंनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने हाल ही में Grand Vitara की लॉन्चिंग के साथ मिड-साइज एसयूवी स्पेस में एंट्री की थी। एसयूवी को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड, प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड और सुजुकी ऑलग्रिप सेलेक्ट मॉडल के साथ मल्टी-प्रोडक्ट की पेशकश के कारण ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जिसके बाद अब मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा को S-CNG (एस-सीएनजी) टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
इंजन पावर और माइलेज
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में नेक्स्ट-जेन के-सीरीज 1.5-लीटर, डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन मिलता है। Grand Vitara S-CNG (ग्रैंड विटारा एस-सीएनजी) एसयूवी 5500 rpm पर 64.6kW का पीक पावर आउटपुट जेनरेट करता है और सीएनजी मोड में 4200 rpm पर 121.5 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश की गई ग्रैंड विटारा एस-सीएनजी में 26.6 किमी प्रति किलोग्राम के माइलेज का दावा किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
आएंगे और सीएनजी मॉडल
Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG की लॉन्चिंग का एलान करते हुए, शशांक श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, मार्केटिंग एंड सेल्स, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, "सितंबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से, ग्रैंड विटारा को भारतीय उपभोक्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। एसयूवी की अपील को भविष्य के लिए तैयार कई पावरट्रेन द्वारा कंप्लीमेंट किया गया है। एस-सीएनजी विकल्प की शुरूआत ने ग्रैंड विटारा की अपील को और बढ़ा दिया है। ग्रैंड विटारा एस-सीएनजी हमारी ग्रीन-पावरट्रेन पेशकशों को बड़ा करने की हमारी आक्रामक योजना में योगदान देगी, जिसका विस्तार 14 मॉडलों तक होगा।"
4 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स
ग्रैंड विटारा में कई पावरट्रेन ऑप्शंस, क्लास-लीडिंग फीचर्स हैं, और यह ड्राइविंग का एक शानदार एक्सपीरियंस देती है। यह ग्राहकों के लिए 6-एयरबैग वैरिएंट की पेशकश करने वाली एकमात्र प्रीमियम सीएनजी एसयूवी भी है। ग्रैंड विटारा नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी जैसे स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, और इन-बिल्ट नेक्स्ट जेन सुजुकी कनेक्ट, 40+ कनेक्टेड फीचर्स के साथ पेश करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG को दो वैरिएंट्स - Delta (MT) और Zeta (MT) में पेश किया गया है। Delta (MT) वैरिएंट की कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, Zeta (MT) वैरिएंट की कीमत 14.84 लाख रुपये तय की गई है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम हैं।
सब्सक्रिप्शन पर भी उपलब्ध
Grand Vitara S-CNG एसयूवी मंथली सब्सक्रिप्शन पर भी उपलब्ध है। ग्रैंड विटारा एस-सीएनजी को 30,723 रुपये से शुरू होने वाले मासिक सदस्यता शुल्क पर मारुति सुजुकी सब्सक्राइब के जरिए भी खरीदा जा सकता है। मारुति सुजुकी सब्सक्राइब एक नई कार घर लाने का एक सुविधाजनक तरीका है। इसके जरिए ग्राहक एक ऑल-इंक्लूसिव मासिक सब्सक्रिप्शन फीस का भुगतान करके एक नई कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीस में फुल रजिस्ट्रेशन, सर्विस और मेंटेनेंस, बीमा और रोड साइड असिस्टेंस की लागत को कवर किया जाता है।