फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: 15 देशों की 800 से ज्यादा कंपनियां ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो में लेंगी हिस्सा, जानें पूरी डिटेल्स

Thu, 05 Jan 2023 08:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo Components Show 2023 - फोटो : ACMA
Auto Expo Motor Show (ऑटो एक्सपो मोटर शो) आखिरकार तीन साल के लंबे अंतराल के बाद वापस आ गया है और इसके साथ ही कंपोनेंट्स शो भी आयोजित किया जा रहा है। Auto Expo Components Show (ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो) का 16वां एडिशन 12 से 15 जनवरी, 2023 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। ACMA (एसीएमए) के मुताबिक, इस साल प्रदर्शनी में 15 देशों की 800 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Automobile sector - फोटो : Social
ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो 2023
ऑटो एक्सपो के कंपोनेंट्स शो का आयोजन Automotive Component Manufacturers Association of India (ACMA), ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए), भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। इसकी थीम 'टेक्नोवेशन - फ्यूचर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन' है और इसमें ईवी कंपोनेंट्स, इनोवेशन और स्टार्ट-अप्स, एसीएमए सेफर ड्राइव्स, आरईए, गुजरात स्टेट पवेलियन आदि पर केंद्रित पवेलियन होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
Renault Car Plant Russia - फोटो : Renault
15 देशों की 800 से ज्यादा कंपनियां 
इस बार, कंपोनेंट्स शो पिछले आयोजनों की तुलना में बड़ा होगा, जो 60,000 वर्ग मीटर से ज्यादा के क्षेत्र में फैला होगा। इसके अलावा, 15 देशों की 800 से ज्यादा कंपनियां और 6 देशों के पवेलियन - फ्रांस, जर्मनी, जापान, पोलैंड, दक्षिण कोरिया और यूके एक्सपो में प्रदर्शित होंगे। खास बात यह है कि चीन इस साल हिस्सा नहीं ले रहा है। 

4 of 6
Auto Expo Components Show 2023 - फोटो : ACMA
शो के टाइमिंग
ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो 12 से 15 जनवरी, 2023 तक हो रहा है। जबकि ज्यादातर दिन व्यावसायिक कर्मियों के लिए आरक्षित हैं, आम जनता का समय 15 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे से शाम 5 बजे तक है। इसमें 40 से ज्यादा देशों के व्यवसायी, सरकारी अधिकारी, राजनयिक समुदाय और मीडिया सहित 1 लाख से ज्यादा लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

5 of 6
Auto Expo Components Show 2023 - फोटो : ACMA
अधिकारियों ने क्या कहा
एसीएमए के अध्यक्ष और सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा, "मुझे खुशी है कि ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें एडिशन- कंपोनेंट्स, ऑटोमोटिव उद्योग का सबसे बहुप्रतीक्षित आयोजन, ने बहुत अच्छा आकार लिया है। 800 से ज्यादा कंपनियों की भागीदारी के साथ, उनमें से कई विदेशों से, हम पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुके हैं। कई व्यापार और सोर्सिंग प्रतिनिधिमंडलों की पुष्टि के साथ, यह आयोजन नेटवर्किंग, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने और मोबिलिटी के भविष्य में अंतर्दृष्टि हासिल करने का एक आदर्श मौका प्रदान करेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mercedes Benz Car Plant - फोटो : Mercedes Benz
फ्यूचर मोबिलिटी और बैटरी स्टोरेज पर CII नेशनल कमेटी के चेयरमैन विपिन सोंधी ने कहा, "दुनिया भर में और भारत में ऑटोमोटिव इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण विघटनकारी बदलाव देखे जा रहे हैं, ऑटो एक्सपो 2023- कंपोनेंट्स शो इन प्रमुख रुझानों को प्रतिबिंबित करेगा जिनमें शामिल हैं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ADAS, बायो फ्यूल और फ्लेक्स-ईंधन आधारित इंजन टेक्नोलॉजी, वाहन सुरक्षा प्रौद्योगिकियां, टिकाऊ और इकोलॉजिकली मैन्युफेक्चरिंग के बेहतर तरीके, डिजिटलीकरण, ऑटोमोटिव स्टार्ट-अप, इनोवेटिव टेक्नोलॉजी एंड सॉल्यूशन समाधान और बहुत कुछ।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें