मारुति सुजुकी ई विटारा कंपनी की डीकार्बोनाइजेशन और सस्टेनेबल मोबिलिटी की यात्रा में एक बड़ी छलांग है। बिल्कुल नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर निर्मित, यह भविष्य के डिजाइन और प्रीमियम एक्सपीरियंस को साकार करते हुए बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है।
Maruti Suzuki e VITARA (मारुति सुजुकी ई विटारा) कंपनी की डीकार्बोनाइजेशन और सस्टेनेबल मोबिलिटी की यात्रा में एक बड़ी छलांग है। बिल्कुल नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर निर्मित, यह भविष्य के डिजाइन और प्रीमियम एक्सपीरियंस को साकार करते हुए बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। 7 एयरबैग और लेवल 2 ADAS के साथ सुरक्षा एक प्राथमिकता है। साथ ही नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट 60 से ज्यादा फीचर्स प्रदान करता है। 'ई फॉर मी' इकोसिस्टम में स्मार्ट होम चार्जर, डीलरशिप पर तेज डीसी चार्जर और सहज चार्जिंग सॉल्यूशन के लिए एक एप शामिल हैं। घरेलू और 100 से ज्यादा वैश्विक बाजारों के लिए भारत में निर्मित, ई विटारा मारुति सुजुकी की नवाचार और 'मेक इन इंडिया' विजन के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल है।
विज्ञापन
2 of 5
Mr. Partho Banerjee, Senior Executive Officer Marketing and Sales, MSIL
- फोटो : Maruti Suzuki
ई विटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मारुति सुजुकी पहली बार भारत में पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एंट्री कर रही है। कंपनी के अनुसार, मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन वसंत में शुरू होगा और उसके बाद ई विटारा की डिलीवरी शुरू होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Suzuki e Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
ई विटारा का निर्माण मारुति के गुजरात प्लांट में किया जाएगा। और न सिर्फ ई विटारा को भारत में बेचा जाएगा बल्कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को जापान और यूरोप में भी निर्यात किया जाएगा। ई विटारा की लंबाई 4,275 मिमी है, जिसका व्हीलबेस 2,700 मिमी, ऊंचाई 1,640 मिमी और चौड़ाई 1,800 मिमी है।
4 of 5
Maruti Suzuki e Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
ईवी को कॉम्पैक्ट ईवी सेगमेंट में टाटा कर्व ईवी या महिंद्रा बीई 6ई के बराबर पोजिशन किया जाएगा। यह ग्रैंड विटारा एसयूवी के साइज के बराबर है। मारुति इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 49 kWh और 61 kWh बैटरी के साथ पेश करेगी। इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वेरिएंट में आने की उम्मीद है। मारुति का दावा है कि ई विटारा की रेंज एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर होगी।
ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति के पहले ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल का खास स्थान है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत का एलान नहीं किया है। लेकिन देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार क्रांति की शुरुआत के लिए ई विटारा को पेश किया है। अब तक हमने जितने भी मारुति सुजुकी मॉडल देखे हैं, ई विटारा उनसे अलग दिखती है। और यह कहीं ज्यादा प्रीमियम केबिन का वादा भी करती है।