ऑटो एक्सपो 2025 में प्रदर्शित नए अनवील इलेक्ट्रिक वाहनों, कॉन्सेप्ट और नई ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी शहरों और कस्बों से आए विजिटर्स की भारी दिलचस्पी देखी गई।
देश के प्रमुख मोटर शो को भारत मंडपम में अपनी पसंदीदा कारों और बाइकों को देखने के लिए हर आयु वर्ग और लिंग के ऑटोमोबाइल प्रेमी पहुंच रहे हैं।
प्रेस और व्यावसायिक दिनों के दो दिनों के बाद जब यह भव्य कार्यक्रम आम जनता के लिए खोला गया, तो रविवार की सुबह के समय भारत मंडपम परिसर में बड़ी संख्या में विजिटर्स आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, ऑटोमोबाइल प्रेमियों की संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन
2 of 7
Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Ujala
ट्रैफिक जाम, सुरक्षा चौकियों पर लंबी कतारें और भीड़ भरे प्रवेश द्वार भी लोगों की भीड़ को रोक नहीं पाए। यह भीड़ OEMs (ओरिजिनल इक्यूप्मेंट मैन्युफेक्चर्र) द्वारा विभिन्न हॉलों में प्रदर्शित लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और मॉडलों को देखने के लिए उत्सुक थे।
हाल ही में प्रदर्शित इलेक्ट्रिक वाहनों, कॉन्सेप्ट व्हीकल्स और नई ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी को देखने के लिए एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी शहरों और कस्बों से आए विजिटर्स की भारी दिलचस्पी देखी गई। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ के रहने वाले नवीन ने बताया कि वह अपनी पसंदीदा कारों और बाइकों को देखने के लिए सुबह-सुबह दिल्ली पहुंच गए थे।
विज्ञापन
3 of 7
Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि उनके कई मित्र, जो अब तक नहीं आ सके, बचे हुए दिनों में एक्सपो में आने के लिए उत्सुक हैं।
बड़ी भीड़ की उम्मीद में, कंपनियां भी ज्यादा मैनपावर के साथ तैयार दिखीं और प्रदर्शन क्षेत्रों के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई।
4 of 7
Kawasaki Ninja at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Ujala
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और आगंतुकों के लिए सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया है।
परिसर के आसपास खाने-पीने की दुकानों पर भी दिन भर लंबी कतारें लगी रहीं और लोग खुले क्षेत्रों में भोजन का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
5 of 7
MG Motor HS PHEV at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Ujala
SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि ऑटो एक्सपो - द मोटर शो 2025 में आए सभी लोगों की सुरक्षा और बेहतरी सुनिश्चित करना आयोजकों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिसका आयोजन भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के तत्वावधान में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि व्यापक उपाय लागू किए गए हैं, जिनमें एडवांस्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल, एंट्री पॉइन्ट्स पर एडवांस्ड स्क्रीनिंग और प्री-रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन एप के जरिए प्रभावी भीड़ प्रबंधन शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Toyota Pavilion at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Ujala
मेनन ने कहा कि अगर जरूरी हो तो त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, मौके पर चिकित्सा सुविधाएं और स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग मौजूद है।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 17-22 जनवरी तक तीन स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।
Toyota Hilux FCEV Concept at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि भारत का प्रमुख मोटर शो, द्विवार्षिक ऑटो एक्सपो को अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के साथ जोड़ दिया गया है। यह शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में आयोजित किया जाता था। जो एक दशक से ज्यादा समय के बाद अपने मूल जगह, जो प्रगति मैदान (अब भारत मंडपम) में वापस आ गया है।
भारत मंडपम में पहले दो दिनों में 90 से ज्यादा लॉन्च हुए।