फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 Maruti Suzuki Dzire: 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली नई मारुति डिजायर सेडान लॉन्च, कीमत 6.79 लाख से शुरू

Mon, 11 Nov 2024 04:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बहुप्रतीक्षित चौथी पीढ़ी की Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) सेडान को सोमवार को भारतीय बाजार में 6.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया। 2024 डिजायर इस सुरक्षा रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाली मारुती का पहला और एकमात्र मॉडल है। जानें इसके फीचर्स।
विज्ञापन
1 of 9
Maruti Suzuki Dzire 2024 - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) सेडान की बहुप्रतीक्षित चौथी पीढ़ी के मॉडल को सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये तय की गई है। 2024 डिजायर के टॉप वेरिएंट की कीमत 10.14 लाख रुपये है। कंपनी ने दो सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत 8.74 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी और एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 2024 मारुति सुजुकी डिजायर में अंदर-बाहर बिल्कुल नई स्टाइलिंग के साथ पूरी तरह से नया डिजाइन, नए तकनीकी फीचर्स और अपडेटेड इंजन दिया गया है। नए इंजन के साथ अपडेटेड डिजायर का होंडा अमेज और ह्यूंदै ऑरा जैसी कई कारों से मुकाबला जारी रहेगा। डिजायर भारत में अब तक का चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। यहां देखें कि इसके लेटेस्ट अवतार में क्या-क्या है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
R to L, Hisashi Takeuchi, MD & CEO and Partho Banerjee, SEO, with New Maruti Suzuki Dzire 2024 - फोटो : Maruti Suzuki
5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
2008 में पहली बार लॉन्च की गई मारुति डिजायर (उस समय स्विफ्ट डिजायर के नाम से जानी जाती थी) भारतीय बाजार में पहली सब-कॉम्पैक्ट सेडान थी। इसमें मिलने वाले डेडिक्टेडे बूट स्पेस की वजह से इसने जल्दी ही लोकप्रियता हासिल कर ली। लेकिन मॉडल में पिछले अपडेट किए जाने के बावजूद, चौथी पीढ़ी की मारुति सुजुकी डिजायर इसका अब तक का सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है। 

मारुति सुजुकी डिजायर की एक बड़ी उपलब्धि यह है कि वाहन के लेटेस्ट वर्जन ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में भी पांच स्टार रेटिंग हासिल की है। 2024 डिजायर इस सुरक्षा रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाली मारुती का पहला और एकमात्र मॉडल है।
 
विज्ञापन

3 of 9
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
2024 मारुति सुजुकी डिजायर का कैसा है लुक और डिजाइन
2024 मारुति सुजुकी डिजायर के लुक और डिजाइन की बात करें तो, इसके एक्सटीरियर में बिल्कुल नए डिजाइन और स्टाइलिंग एलिमेंट हैं, जो पहली बार स्विफ्ट हैचबैक से बिल्कुल अलग है। इसके फ्रंट में नए, स्लीक और ज्यादा रेक्टेंगुलर एलईडी हेडलैंप, अपडेटेड बंपर और बीच में सुजुकी लोगो वाली पतली क्रोम स्ट्रिप के साथ बिल्कुल नई ग्रिल है। 

4 of 9
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
रियर लुक
सेडान के रियर लुक की बात करें तो, पीछे भी नए डिजाइन वाला बंपर है। टेल लैंप भी नए डिजाइन वाले हैं और टेल लैंप के लिए जगह बनाने के लिए पीछे की तरफ क्रोम स्ट्रिप को भी फिर से आकार दिया गया है। एलईडी टेललाइट्स पूरी तरह से नई हैं। जबकि ट्रंक के ऊपर एक लिप स्पॉइलर है और मॉडल में शार्क-फिन एंटीना पहली बार दिखाई देता है। डिजायर काफी हद तक अपने साइज को बरकरार रखती है। इसके 15 इंच के पहियों पर नए अलॉय डिजाइन दिए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 9
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
मिले नए फीचर्स
नई मारुति सुजुकी डिजायर के इंटीरियर की बात करें तो इसे भी नया लुक और डिजाइन दिया गया है। लेकिन इसमें पहले की तरह ही डुअल-टोन ब्लैक और बेज थीम दी गई है। नया डैशबोर्ड मौजूदा उपलब्ध स्विफ्ट के जैसे ही बहुत से फीचर्स से लैस है। जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल भी शामिल हैं। डिजायर के टॉप-स्पेक वेरिएंट में लेदर अपहोल्स्ट्री है और इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ नया 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 9
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
पहली बार फैक्ट्री-फिटेड सनरूफ
कप-होल्डर्स के साथ रियर आर्मरेस्ट, पीछे की तरफ डुअल चार्जिंग पोर्ट, आगे की तरफ वायरलेस चार्जर और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम शामिल हैं। प्रमुख अपग्रेड में इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आर्कमिस साउंड सिस्टम और ऑटो-फोल्डिंग ORVM, रियर डिफॉगर और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं, जो सुविधा और आराम दोनों को बढ़ाता है।  इसके अलावा, बाजार के लोकप्रिय रुझानों को ध्यान में रखते हुए डिजायर के लिए पहली बार मारुति ने फैक्ट्री-फिटेड सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट, कम-होल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट और हायर ट्रिम्स में 360-डिग्री कैमरा शामिल किया है।
विज्ञापन

7 of 9
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन पावर, गियरबॉक्स
2024 डिजायर में मारुति की Z-सीरीज 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जिसे सबसे पहले लेटेस्ट स्विफ्ट में पेश किया गया था। यह इंजन 5,700 rpm पर 82 bhp का पावर और 4,300 rpm पर 112 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। सीएनजी ईंधन विकल्प भी उपलब्ध होगा, जिसमें सिर्फ VXi और ZXi वेरिएंट को मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। 

8 of 9
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
कितना है माइलेज
अपडेटेड रूफ डिजाइन ने डिजायर के एयरोडायनामिक्स को भी बेहतर बनाया है। जो मैनुअल के लिए 24.79 किलोमीटर प्रति लीटर और AMT के साथ 25.71 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया गया माइलेज देता है।
विज्ञापन

9 of 9
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
वेरिएंट्स के आधार पर कीमत
 

फ्यूल
 
ट्रांसमिशन LXi
 
VXi
 
ZXi
 
ZXi+
 
पेट्रोल मैन्युअल 6.79 लाख 7.79 लाख 8.89 लाख 9.69 लाख
  एजीएस   8.24 लाख 9.34 लाख 10.14 लाख
सीएनजी मैन्युअल   8.74 लाख 9.84 लाख

नोट - कीमत रुपये में एक्स-शोरूम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें