फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 की माइलेज देती हैं ये कारें, कीमत 2.68 लाख रुपये से शुरू

Sat, 18 May 2019 09:15 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
best small car - फोटो : social
अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी छोटी कार ऑल्टो को मार्किट में उतारा है। इसमें कुछ नए बदलाव किये हैं साथ ही यह अब पहले से बेहतर होकर आई है। अब चूंकि भारत में छोटी कारों को हमेशा से ही पसंद किया जाता है तो इस लिहाज से अब नई ऑल्टो के आने के बाद इस सेगमेंट में मुकाबला और भी जबरदस्त हो गया है। तो यदि आप भी एक नई छोटी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं नई ऑल्टो, क्विड और रेडी में से कौन सी कार बेहतर होगी। चलिए आसान शब्दों में जल्दी से जानते हैं इन तीनों कारों के बारे में...  
विज्ञापन

कीमत

2 of 6
Best small car - फोटो : google
सबसे पहले बात कीमत की करते हैं तो मारुति सुजुकी ऑल्टो की। दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। जबकि डैटसन रेडिगो की किमत 2.68 लाख रुपये है इसके अलावा Kwid की शुरुआती कीमत 2.71 लाख रुपये है। यहां पर रेडीगो इन दोनों कारों से सस्ती है।
 
विज्ञापन

डिजाइन

3 of 6
best small car - फोटो : social
लुक्स के मामले में ये तीनों ही कारें एक दूसरे से थोड़ी जुदा है। फिलहाल ऑल्टो के लुक्स में काफी नयापन देखने को मिलता है। जबकि रेडीगो और क्विड के के लुक्स में अभी कोई बदलावं नहीं किया है। वैसे हमारे हिसाब से क्विड का डिजाइन अभी भी इन दोनों कारों से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश है। क्विड इन दोनों कारों से ज्यादा लम्बी है साथ ही इसमें ज्यादा बूट स्पेस भी मिलता है। जबकि वहीं रेडीगो में सबसे ज्यादा उंचाई मिलती है।
 

कैबिन,स्पेस और फीचर्स

4 of 6
best small car - फोटो : social
कैबिन के मामले में यहां ऑल्टो और क्विड ज्यादा बढ़िया नज़र आती है। जबकि रेडीगो का कैबिन बेसिस सा लगता है। कैबिन क्वालिटी इन तीनों कारों की करीब-करीब समान है। तीनों कारों में ड्राइवर एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई अल्टो में आपको 2-DIN ऑडियो सिस्टम ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।जबकि क्विड में ट्चस्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम टॉप वर्जन में मिलेगा। इसके अलावा रेडीगो में 1-DIN ऑडियो  सिस्टम देखने को मिलता है।   
 
विज्ञापन

इंजन और माइलेज

5 of 6
best small car - फोटो : social
सबसे पहले बात ऑल्टो के इंजन की करते हैं तो इसमें BS6 मानक वाला 800सीसी का इंजन लगा है जो 48hp की पावर और 69Nm का टॉर्क देता है। जबकि क्विड और रेडीगो में भी 800सीसी का इंजन लगा है जो 54hp की पावर और 72Nm का टॉर्क देता है। तीनों ही कारों में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। माइलेज की बात करें तो नई ऑल्टो की माइलेज अब पहले से कम हुई है पहले जहां यह 24.70 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती थी वही अब यह कार सिर्फ 22.05 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज देती है । इसके अलावा रेडीगो एक लीटर में 22.70  की माइलेज निकाल देती है जबकि क्विड सबसे ज्यादा 25.1 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज का वादा करती है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा

6 of 6
2019 Maruti Alto 800
एंट्री लेवल सेगमेंट में यह ये तीनों ही कारें इस समय काफी पॉपुलर हैं। लेकिन बेहतर सर्विस और इजी पार्ट्स उपलब्धता के मामले में मारुति सुजुकी डैटसन और रेनो से काफी आगे है। अब चूंकि ऑल्टो में नया बीएस-6 इंजन और नया फेस मिलता है तो हम आपको इस कार को चुनने की सलाह देंगे, लेकिन अगर आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं तो क्विड का नया मॉडल भारत लांच होने वाला है। जबकि रेडीगो का भी अपडेट मॉडल जल्द लांच होने की संभावना है।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें