फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना डाउन पेमेंट दिये ले जाओ Hyundai की कार, कंपनी ने लांच की नई स्कीम

Sat, 18 May 2019 09:15 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Hyundai cars - फोटो : social
अगर आप हुंडई के ग्राहक है या हुंडई की कार में दिलचस्पी रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है। कंपनी ने अब ग्राहकों के लिए कार लीजिंग की सर्विस शुरू कर दी है। इस सर्विस के लिए हुंडई ने  ALD ऑटोमोटिव से करार साथ किया है। इस करार के तहत ALD ऑटोमोटिव से हुंडई की कारें 2 से 5 साल के लिए लीज पर ली जा सकती है। लेकिन यह कार के मॉडल और शहर पर निर्भर करेगा। पहले फेज में यह सर्विस बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नै, हैदराबाद, मुंबई और NCR में उपलब्ध होगी। जानकारी के लिए बता दें कि हुंडई की कार लीजिंग सुविधा सैलरी क्लास वर्किंग प्रोफेशनल्स, छोटे व मंझोले एंटरप्राइजेज, कारॅपोरेट्स और पब्लिक सेक्टर को ध्यान में रखकर शुरू की है।
विज्ञापन

कोई डाउन पेमेंट देने की जरूरत नहीं

2 of 3
hyundai cars - फोटो : hyundai
हुंडई की कार लीजिंग सर्विस कंपनी के सारे मॉडल्स पर लागू होगी। कार लीज पर लेने के लिए ग्राहक को कोई डाउन पेमेंट देने की जरूरत नहीं होगी। और ना ही कोई अग्रिम भुगतान करना होगा और न ही इसमें कोई फाइनेंशियल रिस्क है। ये कारें सस्ते मंथली रेंटल पर दी जाएंगी। इतना ही नहीं जब कोई ग्राहक हुंडई की कार लीज पर लेगा तो उसे ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी क्योकिं जो कीमत वह दे देगा उसमें कार मेंटेनेंस और इंश्योरेंस शामिल होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार लीजिंग बिजनेस में है अधिक संभावनाएं

3 of 3
Hyundai cars - फोटो : social
एक पोर्टल के मुताबिक विकसित देशों में कार लीज का बिजनेस काफी पॉपुलर है। भारत में भी व्हीकल लीजिंग बिजनेस ग्रोथ कर रहा है फ़िलहाल यह ग्रोथ सिर्फ 1 फीसदी है जबकि विकसित देशों में यह 45 फीसदी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें