फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी: ऑल्टो, एस-प्रेसो में अब स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे डुअल एयरबैग, कई वैरिएंट्स हुए बंद, जानें नई कीमतें

Thu, 21 Apr 2022 12:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी एंट्री-लेवल फैमिली कारों Alto (ऑल्टो) और S-Presso (एस-प्रेसो) के कई वैरिएंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने इन कारों के सिंगल एयरबैग से लैस वैरिएंट्स की बिक्री बंद कर दी है। मारुति सुजुकी ऑल्टो, एस-प्रेसो में अब डुअल एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे। जिसकी वजह से Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) के बेस वैरिएंट की कीमत में लगभग 80,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो) के बेस प्राइस में 14,000 रुपये का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Alto Air Bags - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
इसलिए लगाए डुअल एयरबैग
कंपनी ने ये कदम इसलिए उठाए हैं क्योंकि MoRTH (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) ने अब सभी कारों के लिए मानक फिटमेंट के रूप में डुअल एयरबैग रखना अनिवार्य कर दिया है। इस अपडेट के अलावा दोनों कारें पहले जैसी ही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है नई कीमतें
यहां हम आपको मारुति सुजुकी ऑल्टो और एस-प्रेसो की वैरिएंट्स के आधार पर नई कीमतें बात रहे हैं। 
 

मारुति सुजुकी ऑल्टो की नई एक्स-शोरूम कीमतें :

ऑल्टो वैरिएंट कीमत (रुपये)
LXI (O) 4.08 लाख
VXI 4.28 लाख
VXI+ 4.42 लाख
LXI (O) CNG 5.03 लाख

 

4 of 6
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ऑल्टो का इंजन
मारुति सुजुकी ऑल्टो में 800cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 48 hp का पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki S-Presso 
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की नई एक्स-शोरूम कीमतें:
 
एस-प्रेसो वैरिएंट कीमत (रुपये)
STD (O) 3.99 लाख
LXI (O) 4.43 लाख
VXI (O) 4.69 लाख
VXI+ 4.79 लाख
VXI (O) AGS 5.19 लाख
VXI+ AGS 5.29 लाख
LXI (O) CNG 5.38 लाख
VXI (O) CNG 5.64 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
मारुति एस-प्रेसो का इंजन
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 67 hp का पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी (एजीएस) ट्रांसमिशन के साथ आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें