फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best CNG Cars: ये हैं शानदार माइलेज वाली सस्ती सीएनजी कारें, होगी पैसों की खूब बचत

Mon, 18 Jul 2022 07:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CNG (सीएनजी) वाहन पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं और ज्यादा माइलेज देते हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी, ह्यूंदै और टाटा मोटर्स के सीएनजी मॉडल के माइलेज और कीमत के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Tata Tiago CNG - फोटो : Tata Motors
CNG (सीएनजी) वाहन पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं और ज्यादा माइलेज देते हैं। इसलिए हाल के दिनों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद यह खरीदारों के बीच एक पसंदीद विकल्प बना हुआ है। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माता कंपनियों के सीएनजी मॉडल उपलब्ध हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी, ह्यूंदै और टाटा मोटर्स के सीएनजी मॉडल के माइलेज और कीमत के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Maruti Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
सबसे ज्याद माइलेज वाली CNG कार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की Celerio (सेलेरियो) देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है। Maruti Suzuki Celerio VXI CNG वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.69 लाख रुपये है। सेलेरियो का यह मॉडल 35.6 km/kg तक का माइलेज देता है। 
विज्ञापन

3 of 9
मारुति ऑल्टो S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki
सबसे सस्ती CNG कार 
देश में सबसे कम कीमत वाली सीएनजी कार की बात करें तो यह मारुति सुजुकी की लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो में उपलब्ध है। Alto LXI Option S-CNG (एलएक्सआई ऑप्शनल एस-सीएनजी) सबसे सस्ती सीएनजी कार है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.03 लाख रुपये है। यह मॉडल 31.59 km/kg तक का माइलेज देती है। 

4 of 9
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार
मारुति सुजुकी की टॉलबॉय हैचबैक कार WagonR (वैगनआर) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कारों में से एक है। Maruti WagonR CNG LXI वैरिएंट की कीमत 5.42 लाख रुपये और WagonR VXI CNG की कीमत 6.86 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। मारुति की यह कार 34.05 km/kg तक का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

5 of 9
Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
सबसे लोकप्रिय CNG सेडान कार
सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Dzire (डिजायर) का सीएनजी वर्जन भी खूब बिकता है। Swift Dzire VXI CNG की एक्स-शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपये और Swift Dzire ZXI CNG की कीमत 8.91 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह कार 31.12 km/kg तक का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

6 of 9
Hyundai Santro - फोटो : Instagram
ह्यूंदै की पॉपुलर CNG कारें
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) भारत में कई बेहतरीन सीएनजी कारों की बिक्री करती है। ह्यूंदै की सेंट्रो एक लोकप्रिय सीएनजी मॉडल है। Hyundai Santro Magna CNG वैरिएंट की कीमत 6.10 लाख रुपये और Santro Sportz CNG की कीमत 6.42 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। सेंट्रो सीएनजी वर्जन में 30.48 km/kg तक का माइलेज देती है। जबकि ह्यूंदै के एक अन्य मॉडल Grand i10 Nios Magna CNG की कीमत 7.16 लाख रुपये और Grand i10 Nios Sportz CNG की कीमत 7.70 लाख रुपये है।
विज्ञापन

7 of 9
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै की सेडान CNG कार
Hyundai की सेडान कार Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) सीएनजी भी खासी बिकती है। Hyundai Aura S CNG की एक्स-शोरूम कीमत 7.88 लाख रुपये है। वहीं, Hyundai Aura SX CNG की एक्स-शोरूम कीमत 8.57 लाख रुपये है। Hyundai Aura CNG 28 km/kg तक का माइलेज देती है। 

8 of 9
Tata Tiago CNG - फोटो : Tata Motors
टाटा की लोकप्रिय CNG कारें
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की हैचबैक कार Tiago (टियागो) और सेडान कार Tigor (टिगोर) के सीएनजी मॉडल काफी लोकप्रिय हैं। टाटा टियागो सीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से लेकर 7.82 लाख रुपये तक है। Tata Tiago CNG कार 27 km/kg तक का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

9 of 9
Tata Tigor CNG - फोटो : Tata Motors
वहीं, टिगोर सीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये 8.59 लाख रुपये तक है। Tata Tigor CNG भी 27 km/kg तक का माइलेज देती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें