Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अगले हफ्ते अपनी 2022 Baleno (बलेनो) प्रीमियम हैचबैक कार लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 23 फरवरी को इसकी लॉन्चिंग से पहले भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने अब नई बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल के कनेक्टेड कार टेक फीचर्स का एक टीजर वीडियो जारी किया है। टीजर वीडियो सुजुकी कनेक्ट एप को दिखाता है, जिसे 2022 मारुति बलेनो के साथ कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
क्या होगा खास
यह एप एडवांस्ड टेलीमैटिक्स सॉल्यूशन के साथ आएगा जो पिछले एडिशन की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होने का वादा करता है और ग्राहकों के लिए 'इंटेलिजेंट फीचर्स' की पेशकश करता है। इसमें अमेजन एलेक्सा वॉयस कमांड के साथ 40 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर भी होंगे।
सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स
टीजर वीडियो से पता चलता है कि सुजुकी कनेक्ट एप में वाहन से संबंधित कई जानकारी जैसे फ्यूल गेज रीडिंग, डिस्टेंस टू एम्प्टी, ओडोमीटर और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल होंगे। एप कार के ओवरऑल हेल्थ के बारे में भी जानकारी देगा, दूर से हैजर्ड लाइट को चालू करने के साथ-साथ कार को लॉक या अनलॉक भी करेगा।
कनेक्टेड कार टेक फीचर के अलावा, नई बलेनो को अन्य सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स जैसे कि नया 9-इंच डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 व्यू कैमरा और एक हेड अप डिस्प्ले (HUD) स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा।
लुक और डिजाइन
2022 मारुति सुजुकी बलेनो को तीन-एलिमेंट डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स के एक नए सेट के साथ रीडिजाइन किया गया चौड़ा फ्रंट ग्रिल मिलेगा। नई बलेनो के साइड में विंडो लाइन्स पर क्रोम ट्रीटमेंट के अलावा रीडिजाइन किए गए 10-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार के पिछले हिस्से में नए एलईडी रैपअराउंड टेललाइट्स होंगे और रियर बंपर को भी एक बेहतर गोल लुक के लिए अपडेट किया गया है।
इंटीरियर
नई बलेनो की लीक हुई तस्वीरों से और भी जानकारियां सामने आई हैं। 2022 बलेनो के केबिन को एक नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील और इसके क्लाइमेट कंट्रोल के लिए नए स्विच के साथ अपग्रेड किया जाएगा। अंदर की तरफ तरोताजा लुक के लिए अपहोल्स्ट्री को भी बदला जाएगा। हालांकि, बलेनो में सनरूफ का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा।
बुकिंग और मुकाबला
अगले हफ्ते लॉन्च से पहले ही मारुति ने 2022 बलेनो की बुकिंग शुरू कर दी है। लॉन्च होने पर, 2022 मारुति बलेनो का मुकाबला Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज), Hyundai i20 (ह्यूंदै i20) और Honda Jazz (होंडा जैज) जैसी कारों से होगा।