फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Baleno 2022: नई मारुति सुजुकी बलेनो की बल्ले-बल्ले, लॉन्चिंग के बाद एक महीने में मिली 50000 बुकिंग, जानें खूबियां

Tue, 22 Mar 2022 12:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने मंगलवार को एलान किया कि नई 2022 Baleno facelift (2022 बलेनो फेसलिफ्ट) ने भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से सिर्फ एक महीने में 50,000 बुकिंग हासिल कर ली है। लेटेस्ट बलेनो को 6.35 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 9.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 
विज्ञापन

2 of 10
Maruti Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति बलेनो पिछले कुछ समय से देश में टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है। बलेनो का अपडेटेड मॉडल आउटगोइंग मॉडल की खूबियों पर आधारित है। वाहन निर्माता ने नई बलेनो के लिए एक सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किया है जो प्रति माह 13,999 रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन

3 of 10
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
2022 मारुति सुजुकी बलेनो प्रीमियम हैचबैक कई नए डिजाइन और तकनीकी फीचर्स के साथ आती है। इसमें नई ग्रिल के साथ नया फ्रंट लुक और मारुति सियाज से प्रेरित एलईडी हेडलैंप और इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट हैं। फ्रंट बंपर में भी थोड़ा सा बदलाव किया गया है। 

4 of 10
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
नए मॉडल में हुए अन्य डिजाइन अपडेट की बात करें तो इसमें 10-स्पोक अलॉय व्हील्स, नए एलईडी रैपराउंड टेललाइट्स और एक अपडेटेड रियर बम्पर शामिल हैं। लेटेस्ट बलेनो 6 अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें नेक्सा ब्लू, लक्स बेज, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ओपुलेंट रेड और ग्रैंड्योर ग्रे जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंटीरियर और फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो, इसमें एक नया 9-इंच डिजिटल एचडी टचस्क्रीन सिस्टम, फर्स्ट-इन-सेगमेंट हेड-अप डिस्प्ले सहित कई फीचर्स मिलते हैं। न्यू एज बलेनो 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लास इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। यह नया इंफोटेनमेंट सिस्टम हाई डेफिनिशन डिस्प्ले, एडवांस्ड वॉइस असिस्ट के साथ यूजर इंटरफेस से लैस है। 
विज्ञापन

6 of 10
Maruti Suzuki Baleno 2022 360 View Camera - फोटो : Maruti Suzuki
40 से ज्यादा फीचर्स
यह सेगमेंट-फर्स्ट 360 व्यू कैमरा अप्रोचिंग ऑब्जेक्ट डिटेक्शन विशेषता के साथ आता है, जो चलती-फिरती वस्तुओं की मौजूदगी को स्क्रीन पर पकड़ सकता है। नई बलेनो सुजुकी कनेक्ट, जो नेक्स्ट-जनरेशन टेलीमैटिक्स सिस्टम है, 40 से ज्यादा फीचर्स से लैस है। 
विज्ञापन

7 of 10
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और पावर
फेसलिफ्टेड प्रीमियम हैचबैक में वही 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो आउटगोइंग मॉडल में इस्तेमाल किया गया था। यह इंजन 89 hp का पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। न्यू एज बलेनो में शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटो गियर शिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है। 

8 of 10
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
माइलेज
आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी से लैस, यह वाहन मैन्युअल ट्रांसमिशन वैरिएंट में 22.35 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) वैरिएंट में 22.94 किलोमीटर प्रति लीटरे का माइलेज देती है। 

9 of 10
Maruti Suzuki Baleno 2022 Saftey Airbags - फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
नई बलेनो सुजुकी हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 6 एयरबैग्स (ड्राईवर, को-ड्राईवर, साइड और कर्टेन) भी लगे हैं। इसके अलावा यह ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट से लैस है। नेक्सा सेफ्टी शील्ड द्वारा सुरक्षित, न्यू एज बलेनो के सभी वैरिएंट्स में ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेन्सर्स, ड्राईवर और को-ड्राईवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेन्सर्स और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम बतौर स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
मुकाबला
भारतीय बाजार में 2022 बलेनो का मुकाबला Hyundai i20 (ह्यूंदै i20), Honda Jazz (होंडा जैज) और Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) जैसी कारों से है। आउटगोइंग मॉडल की तरह, 2022 बलेनो फेसलिफ्ट को भी मारुति के नेक्सा रिटेल आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा जो कि मारुति सुजुकी सियाज, इग्निस, एक्सएल 6, आदि जैसे प्रीमियम मॉडल की बिक्री करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें