फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

XUV400 Exclusive Edition:इस खास एडिशन के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने पर आनंद महिंद्रा देंगे चाबी, मिलेगा ये पास

Fri, 20 Jan 2023 03:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra XUV400 Exclusive Edition - फोटो : Mahindra
Mahindra (महिंद्रा) ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 (एक्सयूवी400) की कीमतों का एलान किया है। यह कार दरअसल XUV300 (एक्सयूवी300) एसयूवी का एक इलेक्ट्रिक वर्जन है। हालांकि, महिंद्रा ने इसमें कुछ अहम बदलाव किए हैं। अब कंपनी ने एलान किया है कि वह XUV400 के एक्सक्लूसिव एडिशन की नीलामी करेगा। नीलामी 26 जनवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगी और 31 जनवरी को रात 11:59 बजे खत्म होगी। Mahindra XUV400 Exclusive Edition (महिंद्रा एक्सयूवी400 एक्सक्लूसिव एडिशन) का पहली बार 2022 के नवंबर में एक टीजर जारी किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
आनंद महिंद्रा - फोटो : Mahindra
आनंद महिंद्रा सौंपेंगे कार
अपनी तरह की पहली XUV400 को 10 फरवरी 2023 को हैदराबाद में फॉर्मूला ई वीकेंड के दौरान महिंद्रा के एक विशेष इवेंट में सौंपा जाएगा। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले शख्स को Mahindra XUV400 Exclusive Edition सौंपेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra XUV400 - फोटो : For Reference Only
क्या है खासियत
XUV400 Exclusive Edition को रिमझिम दादू डैजल ब्लू बॉडी कलर में कॉपर एलिमेंट्स के साथ तैयार किया गया है। इसलिए इसमें एक डुअल-टोन कॉपर रूफ और एक पियानो ब्लैक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, कुछ जगहों पर रिमजिम दादू x बोस का लोगो भी लगा है। 

4 of 6
Mahindra XUV400 Exclusive Edition - फोटो : Mahindra
एसयूवी के केबिन में लग्जरी डिजाइन वाले लैदरेट सीट्स हैं, जिन पर काफी बारीक रूप से तैयार की गई रिमजिम दादू ब्लू एम्ब्रॉइडरी की गई है। दूसरी पंक्ति की सीट आर्मरेस्ट में महीन रूप से तैयार किया गया लोगो डिटेल्स है जो प्रीमियम लेदरेट सामग्री का है। डिजाइनर-जोड़ी ने कुशन, सीट बेल्ट कवर, कीहोल्डर, कैरी-विथ-यू पाउच और रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्रीमियम डफल बैग जैसी कई एक्सेसरीज की भी तैयार की हैं, जो रिमजिम के एक्सक्लूसिव मैटेलिक फैब्रिक मटीरियल से बनी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
विजेता को मिलेगा एक्सक्लूसिव पास 
युवा और क्रांतिकारी फैशन डिजाइनर Rimzim Dadu (रिमजिम दादू) के साथ मिलकर महिंद्रा के चीफ डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस ने एकमात्र एक्सक्लूसिव एडिशन को डिजाइन किया, जिसे पहली बार 28 नवंबर, 2022 को महिंद्रा टेक फैशन टूर में प्रदर्शित किया गया था। विजेता को एक एक्सक्लूसिव पास भी मिलेगा, जिससे वह 11 फरवरी, 2023 को हैदराबाद में ऑल-इलेक्ट्रिक एफआईए फॉर्मूला ई चैंपियनशिप के भारत के उद्घाटन राउंड को देख सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra XUV400 - फोटो : Mahindra
इसके अलावा, बोली लगाने वाले विजेता के पास 28 नवंबर, 2022 को घोषित महिंद्रा राइज सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड्स के विजेताओं का समर्थन करने के लिए अपनी बोली दान करने और/या अपनी पसंद के गैर-लाभकारी संस्था को दान करने का विकल्प है। इसके अलावा, महिंद्रा विजयी बोली का मिलान करेगा और इसे गैर-लाभकारी संस्था महिंद्रा राइज सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड्स के विजेताओं को समर्थन देने के लिए वितरित करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें