फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Thar: महिंद्रा थार एसयूवी ने हासिल की नई उपलब्धि, एक लाख यूनिट्स की हुई बिक्री

Mon, 22 May 2023 10:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने एलान किया है कि उसकी थार एसयूवी ने एक लाख बिक्री मील का पत्थर पार कर लिया है। देश में इस एसयूवी को 2020 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से अब कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के साथ-साथ सिटी ड्राइविंग के लिए कार निर्माता की एक लोकप्रिय पेशकश बन गई है। कंपनी ने थार का एक जश्न मनाने वाला वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में थार के कई एलिमेंट्स को दिखाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
इस वीडियो को महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया था। महिंद्रा ने लिखा, "लाखों में एक। यह है अगले 100,000 के लिए है..."

विज्ञापन

3 of 6
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
महिंद्रा थार एसयूवी इस समय पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ 4WD और RWD कॉन्फिगरेशन में पेश की जाती है। पावरट्रेन विकल्पों में 2.0-लीटर पेट्रोल, 2.2-लीटर डीजल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक यूनिट्स शामिल हैं। महिंद्रा थार एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 10.55 रुपये से 16.78 लाख रुपये के बीच है।

4 of 6
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
पेट्रोल यूनिट 150 bhp का पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। 2.2-लीटर डीजल इंजन 130 bhp का पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन की बात करें तो यह 117 bhp का पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
लॉन्चिंग के बाद से ही महिंद्रा थार की जबरदस्त मांग रही है। इसकी वजह से Mahindra Thar 2WD की डीजल ट्रिम्स के लिए 17 महीने तक का लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि, पेट्रोल वर्जन बहुत जल्दी उपलब्ध हो जाता और कुछ ही हफ्तों में इसकी डिलीवरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
हाल ही में, महिंद्रा की एक और लोकप्रिय एसयूवी, एक्सयूवी700 भी लॉन्च होने के दो साल के भीतर एक लाख बिक्री मील का पत्थर तक पहुंच गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में महाराष्ट्र में पुणे के पास चाकन में अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से एसयूवी की लैंडमार्क यूनिट को रोल आउट किया था।XUV700 एक तीन-पंक्ति वाली एसयूवी है जो भारत में अपने सेगमेंट में Tata Safari जैसी कारों को टक्कर देती है। यह ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग और सेफर चॉइस जैसे टाइटल हासिल कर चुकी है और देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें