Mahindra Scorpio-N SUV
- फोटो : Mahindra
इंजन ऑप्शन और गियरबॉक्स
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। पहला है 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो 203 हॉर्सपावर और 370 Nm टॉर्क देता है, जब इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन यही इंजन जब 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (टॉर्क कन्वर्टर) से जुड़ता है तो यह 10 Nm ज्यादा टॉर्क यानी 380 Nm तक पहुंच जाता है।
दूसरा इंजन है 2.2 लीटर mHawk टर्बो-डीजल इंजन, जो 132 हॉर्सपावर और 300Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया गया है।
Z4 ट्रिम स्टैंडर्ड तौर पर रियर-व्हील ड्राइव के साथ आती है। लेकिन अगर आप Z4 (E) डीजल वर्जन लेते हैं तो उसमें फोर-व्हील ड्राइव (4WD) का विकल्प भी मिलता है। हालांकि यह केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध है। इस 4WD वर्जन में पावर बढ़कर 175 हॉर्सपावर और 370Nm टॉर्क तक पहुंच जाती है।
यह भी पढ़ें - Motorcycle Trip: मोटरसाइकिल पर लंबी राइड पर निकलने से पहले जरूरी करें तैयारी, जानें क्या ले जाना जरूरी और क्या नहीं